फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation officers took over command from 15 days, performed responsibilities

निगम अफसरों ने 15 दिन से संभाली कमान, निभाई जिम्मेदारियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Corporation officers took over command from 15 days, performed responsibilities
पानीपत। 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सैक्टर 13-17 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खाने के तैयार हुए विभ? - फोटो : Panipat
पानीपत। श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश उत्सव की तैयारी के लिए पिछले 15 दिनों से निगम अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात जी-जान से जुटे हुए हैं। अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए इन अफसरों की छुट्टियों तक को रद कर दिया गया था। इनमें आयुक्त आरके सिंह समेत एसई रमेश कुमार, एक्सईएन नवीन सहरावत, प्रदीप कल्याण, राजेश कौशिक और सुंदर श्योराण समेत निगम के 12 जेई सफाई शाखा के मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र नरवाल, एसई गुरमीत, राकेश, परमजीत तक ने 18-18 घंटे तक ड्यूटी की है। इसके अलावा सफाई शाखा के 150 सफाई मित्रों ने समागम स्थल और आसपास की सफाई की जिम्मेदारी संभाली है। इनकी बदौलत निगम प्रकाश उत्सव की तैयारियों की कसौटी पर खरा उतर सका है।
विज्ञापन

प्रकाश उत्सव के लिए सरकार ने निगम को 60 एकड़ ग्राउंड में पार्किंग, 25 एकड़ समागम स्थल को समतल कर साफ सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके लिए निगम ने करीब 150 ट्राली मिट्टी से इस मैदान के गहरे गड्ढ़ों को भरा। इसके बाद करीब 85 एकड़ जमीन को दस दिन तक चार जेसीबी लगाकर समतल कर इसकी सफाई की। इसके लिए निगम अधिकारी और कर्मचारी दिन रात मौके पर काम करवाते रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर निगम को सेक्टर 13-17 को पूरी तरह से रोशन करने की जिम्मेदारी दी गई। जिसे निभाते हुए निगम ने हर पेड़ पर लाइटिंग का काम किया। हर पेड़ पर रंग-बिरंगी लड़ियां लगवाई। वहीं, शहर की सरकारी और गैर सरकारी इमारतों के भवन तक को सजाने का काम किया। शहर के बड़े चौक चौराहों, ओवरब्रिज तक पर लाइटिंग का काम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले किया प्रचार, आज हर वार्ड में श्रद्धालुओं को लाने भेजे जाएंगे ऑटो- आयुक्त
नगर निगम आयुक्त आरके सिंह ने बताया कि प्रकाश उत्सव का प्रचार प्रसार करन के लिए हर वार्ड में एक एक ऑटो भेजा गया था। जो लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को प्रकाश उत्सव में आने की अपील कर रहा है। इसके अलावा शहर के सभी वार्डों में लोगों को लाने और ले जाने के लिए करीब 400 ऑटो रिक्शा का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा शहर की अन्य संस्थाएं भी अलग से ऑटो रिक्शा भेजकर लोगों को समागम स्थल तक लाने ले जाने का प्रयास रहेगा। उन्होंने बताया कि निगम को जो भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उन पर निगम खरा उतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed