फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation of Sanjay Park floated tender of Rs 18.49 lakh

Panipat News: संजय पार्क का निगम ने लगाया 18.49 लाख का टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Corporation of Sanjay Park floated tender of Rs 18.49 lakh
पानीपत। वार्ड 15 के किश्नपुरा एरिया में नगर निगम ने एक बार फिर संजय पार्क के जीर्णोद्धार का टेंडर लगा दिया है। इस राशि से पार्क के खस्ताहाल को सुधारा जाएगा। टूटे फुटपाथ की जगह नया फुटपाथ बनाया जाएगा। डोकोरेटिव पोल और फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी। पार्क की टूटी दीवार को भी फिर से बनाया जाएगा। इस पार्क पर अब निगम करीब 18.49 लाख रुपये का खर्च करेगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस पार्क के जीर्णोद्धार के लिए निगम इससे पहले भी करीब 15 लाख रुपये खर्च करने का टेंडर लगा चुका है। जिसकी अधिकारियों ने फाइल गुम कर दी थी। अब फिर से इस पार्क का सुधार करवाने के लिए टेंंडर लगाया गया है। इसे लेकर पार्षद सुमन छाबड़ा कई बार निगम अधिकारियों से मिली। वहीं वार्ड के लोग भी निगम आयुक्त से मिलकर पार्क का सुधार करवाने की मांग कर चुके हैं। जिसमें स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर निगम इस पार्क को नहीं बनवा सकता तो कॉलोनी के लोग खुद चंदा एकजुट कर श्रमदान कर पार्क का जीर्णोद्धार करवाएंगे।
विज्ञापन

वार्ड के यशपाल कुमार ने बताया कि इस पार्क पर करीब 30 हजार लोग निर्भर हैं। वार्ड के किशनपुरा में ही करीब 15 हजार की आबादी है। इसके अलावा संजय कॉलोनी, शिव नगर, हिमालय कॉलोनी, इंडियन कॉलोनी, गांधी मंडी एरिया के लोग भी यहीं सैर करने आते हैं। इस पार्क का फुटपाथ, शौचालय, बाउंड्री वाल तक खस्ताहाल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन:
अब जल्द ही पार्क का निर्माण होगा
निगम अधिकारियों से मिलकर वार्ड में पार्क बनाने का एस्टीमेट तैयार करवाया गया। इसके बाद टेंडर लगवाया गया। अब जल्द ही पार्क का निर्माण हो जाएगा। जिससे आसपास के हजारों लोगों को फायदा होगा।
सुमन छाबड़ा, पार्षद वार्ड 15
वर्जन:
कराया जाएगा गुणवत्तापूर्ण काम
पार्क जीर्णोद्धार के लिए टेंडर लगा दिया गया है। इसका काम गुणवत्तापूर्ण कराया जाएगा।
प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed