फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation lagging behind budget target, now preparing for new financial year

Panipat News: बजट के लक्ष्य से पिछड़ा निगम, अब नए वित्तीय वर्ष की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Corporation lagging behind budget target, now preparing for new financial year
पानीपत। नगर निगम आज तक अपने निर्धारित बजट की आय और व्यय के लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाया है। जब बजट प्रस्तावित किया जाता है तो अधिकारी आय पूरी करने और विकास कार्यों पर खर्च करने का खाका तो खींच लाते हैं, लेकिन वित्तीय वर्ष के अंत तक उनके ये दावे हवा हवाई मिलते हैं। पिछली बार भी निगम ने अपने प्रस्तावित बजट में 178 करोड़ की आय और व्यय का लक्ष्य रखा था। इसके अलावा करीब 109 करोड़ का अनुदान मिलने का लक्ष्य था। यह करीब 287 करोड़ रुपये बनता है। इसको अब तक पूरा नहीं किया जा सका है। निगम ने अब नए सत्र की बजट बैठक 29 मार्च को देवी कांप्लेक्स में बुलाई है। लेखाधिकारी बजट बनाने में लगे हैं।
विज्ञापन

निगम के खर्च तो बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन आय नहीं बढ़ पाई है। नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2022-23 तक के आय व्यय पर निगम की फाइनेंस कमेटी के सदस्य एवं पार्षद रविंद्र भाटिया से बातचीत की गई। उन्होंने भी माना कि जितना बजट हर साल निगम अधिकारी प्रस्तावित करते हैं। उसे पूरा नहीं कर पाते। इस बार फिर से निगम बजट पास करने के लिए 29 मार्च को ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स में मेयर की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

नगर निगम ने गत वर्ष 2022-23 के प्रस्तावित बजट में 178 करोड़ रुपये की आय रखी थी। इसके अलावा एसएफसी के 83 करोड़ और 26.64 करोड़ सीएफसी की ग्रांट को शामिल कर 109 करोड़ की ग्रांट से आय प्रस्तावित की गई। जबकि इससे पहले 2021-22 में इस बजट को 161.57 करोड़ प्रस्तावित किया गया था, लेकिन सभी मदों से सिर्फ 43.31 करोड़ ही जमा हुए। उससे पहले 2020-21 में सभी मदों से 139.35 करोड़ की आय रखी थी, जो केवल 83.70 करोड़ पर ही सिमट गई। पिछले वर्ष 287 करोड़ की राशि को निगम ने अपने व्यय में भी शामिल कर लिया। इससे पहले 158 करोड़ के बजट में से 79 करोड़ ही खर्च हो पाए थे। उससे एक साल पहले 135 करोड़ में से सिर्फ 65 करोड़ ही खर्च हो सके। विकास कार्यों की बात करें तो 2022-23 में 114 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। कॉन्टीजेंसी खर्च भी 64 करोड़ निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम आय में चूक रहा है और खर्च बढ़ रहा है। इसकी जानकारी अफसरों से रिकॉर्ड समेत ली जाएगी। अब 29 मार्च को बजट को लेकर बैठक भी है। इसमें ये मुद्दा रखेंगे कि प्रस्तावित बजट और धरातल पर फर्क किन कारणों की वजह से रहता है।
- रविंद्र भाटिया, पार्षद एवं सदस्य फाइनेंस कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed