फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation installed anti smog gun at Sanjay Chowk

Panipat News: निगम ने संजय चौक पर लगाई एंटी स्मॉग गन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
Corporation installed anti smog gun at Sanjay Chowk
पानीपत। शहर में बढ़ते एक्यूआई यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम ने शहर में पहली बार एंटी स्मॉग गन लगा दी है। इसे संजय चौक पर लगा कर चालू करवा दिया गया है। अब इसे शहर के औद्योगिक एरिया में लगाया जाएगा। ये मशीन हवा में उड़ने वाले धूल के कणों को पानी की बौछारों से भिगोने के बाद उनको जमीन पर डाल देती है। इससे स्मॉग कम होगा, मौसम साफ रहेगा और धुंध में दृष्यता बनी रहेगी। ये स्मॉग गन पानी को भाप स्वरूप बदलकर इसे हवा में स्प्रे करती है। ये पानी हवा में धूल इत्यादि के कणों को आसानी से भिगो कर जमीन पर ले आता है। जो पर्यावरण हितैषी है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि इस स्मॉग गन को संजय चौक पर इसलिए लगाया गया है क्योंकि यह व्यस्ततम चौक है। यहां हमेशा वाहनों का जाम रहता है। यहां इसके प्रभाव को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से तालमेल बनाकर इसे शहर में अन्य जगह पर भी लगाया जाएगा। ये मशीन बिजली से चलती है। इसमें पानी भी भरा जाता है। अधिकारियों ने कहा कि जहां बिजली कनेक्शन नहीं मिलेगा इसे ट्रैक्टर से संचालित कराया जाएगा। इसमें पानी भरने के लिए टैंकर का सहारा लिया जाएगा। दूसरी ओर निगम की सुपर सकर मशीनों में साफ पानी भरकर इसमें लगाया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी जहां अपने प्रदूषण मापक यंत्रों से निगम को मार्गदर्शित करेंगे वहीं इस मशीन को इंस्टॉल कर दिया जाएगा। दूसरी ओर नगर निगम ने शहर में बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम को लेकर दस पानी के टैंकर भी लगाए हैं, जो शहर की सड़कों पर पानी की बौछारें कर रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जन-
निगम आयुक्त डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रांगी ने कहा कि इस मशीन का स्मॉग पर काफी असर पड़ेगा। इसके अलावा शहर में अन्य जगह भी इसे लगाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed