{"_id":"66ce6fcf88596b5e4203bc74","slug":"corporation-employees-demonstrated-by-leaving-work-the-whole-day-panipat-news-c-244-1-pnp1004-123363-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: निगम कर्मचारियों ने पूरा दिन काम छोड़ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: निगम कर्मचारियों ने पूरा दिन काम छोड़ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पानीपत।सनौली रोड सब डिवीजन की एसडीओ के खिलाफ पिछले कई दिन से चल रहे धरने प्रदर्शन में मंगलवार को एक नया मोड़ सामने आया है। एसडीओ के खिलाफ सब डिवीजन के सभी कर्मचारियों ने सुबह नौ से लेकर शाम छह बजे तक काम छोड़कर प्रदर्शन किया। एसडीओ के साथ निगम कर्मचारियों की दो बार वार्ता हुई। इसके बाद भी एसडीओ के आश्वासन पर दो दिन के लिए धरने को स्थगित किया गया है। पहली वार्ता सुबह साढ़े 11 बजे हुई। कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने कहा कि इस वार्ता में एसडीओ का रवैया कर्मचारी हितैशी नहीं था। इसलिए कर्मचारी बैठक छोड़कर ही बाहर आ गए। इसके बाद दूसरी वार्ता शाम चार बजे से छह बजे तक चली। इसमें एसडीओ ने कर्मचारियों की कुछ मांगों को मानने का आश्वासन दिया जबकि कुछ पर दो दिन के लिए समय मांगा। एसडीओ के आश्वासन पर कर्मचारियों ने दो दिन के लिए धरने को स्थगित करने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि यूनियन कर्मचारी एसडीओ को एजेंडा सौंपने के बावजूद समस्याओं का समाधान न होने से नाखुश थे। उन्होंने प्रदर्शन को लेकर एसडीओ को नोटिस देने के साथ एक्सईएन व एसई कार्यालय में अवगत कराया था।
ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य उप प्रधान जितेंद्र सैनी ने बताया कि सनौली रोड सब डिवीजन एसडीओ को कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एजेंडा सौंपा था। एसडीओ ने आश्वासन दिया, पर एक भी समस्या का हल नहीं किया गया। छह दिन तक कर्मचारियों ने कार्यालय पर रोष प्रदर्शन भी किया। फिर भी उनकी समस्या हल नहीं की गई। जितेंद्र सैनी ने का कहना है कि अधिकारी कर्मचारियों की समस्या का समाधान करने की बजाय उल्टा उन्हें कार्यालय से 200 मीटर दूर जाकर प्रदर्शन करने का निर्देश दे रही है। कर्मचारियों को चार्जशीट किया जा रहा है। जिसे वो किसी भी सूरत में सहन नहीं करेंगे।