फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation Commissioner did not come to the office, handled the work from the camp office itself.

Panipat News: निगम आयुक्त नहीं आए दफ्तर, कैंप कार्यालय से ही संभाला काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Corporation Commissioner did not come to the office, handled the work from the camp office itself.
पानीपत। नगर निगम में आए दिन हो रहे धरने प्रदर्शन हो रहे हैं। लोगों की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है। परेशानियां के बीच लोग अधिकारियों को खोज रहे हैं लेकिन इसी बीच नगर निगम आयुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर नगर निगम के ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स नहीं पहुंचे। उन्होंने पूरा दिन अपने कैंप कार्यालय से ही काम किया। हालांकि उन्होंने अधिकारियों की एक के बाद एक कई बैठकें तो ली, लेकिन जनसमस्याएं नहीं सुन सके। जिसकी वजह से ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स पहुंचने वाले फरियादियों को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं, निगम आयुक्त ने कहा कि वे शहर की सभी समस्याओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जल्द ही शहर की व्यवस्थाओं में बदलाव किए जाएंगे। ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आयुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर ने जब से निगम में बतौर आयुक्त का कार्यभार संभाला है। तब से आयुक्त के पास शिकायत पर शिकायतें आ रही हैं। कभी टीडीआई का घोटाला आता है तो कभी न्यू विजय नगर के पीने के पानी की समस्या आती है। पिछले तीन दिनों में तीन बड़े प्रदर्शन तक हो चुके हैं। न्यू विजय नगर के लोगों ने वीरवार को प्रदर्शन किया था। निगम आयुक्त बार-बार मांग के बाद भी उनके बीच में नहीं आए, बल्कि अपने कार्यालय में खिड़की से नीचे देखते रहे। इधर न्यू विजय नगर निवासी जितेंद्र कंडेला ने लोगों के साथ रात को बैठक की। उन्होंने कहा कि निगम आयुक्त ने शुक्रवार को ट्यूबवेल के लिए सामान और मशीन भेजी हैं। लोगों ने ट्यूबवेल के लिए जगह भी दे दी है। शुक्रवार को कोई पानी का टैंकर नहीं आया। उन्हें यहां वहां से ही पानी का प्रबंध करना पड़ा। ्
विज्ञापन

निगम पर डीसी भी हुए सख्त:
नगर निगम क्षेत्र में लोगों की बढ़ती हुई परेशानियों को देखते हुए उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया ने भी निगम अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें निगम आयुक्त समेत निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस पर आयुक्त ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि वे निगम की कार्यप्रणाली से खफा हैं। लोगों किसी भी सूरत में परेशान नहीं होने चाहिए। अगर लोगों को परेशानी हुई तो वे इस पर कड़ा संज्ञान लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
आज कैंप कार्यालय में निगम अधिकारियों के साथ कई अहम मुद्दों पर बैठक की। कुछ कोर्ट केस पर भी विचार विमर्श किया गया। न्यू विजय नगर के एक ट्यूबवेल के पानी को साफ कराया जा रहा है। दूसरा नया ट्यूबवेल लगाया जा रहा है। जल्द ही लोगों की समस्याओं का निदान किया जाएगा।
जयेंद्र सिंह छिल्लर, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed