फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   corona positive two died in panipat

पानीपत में कोरोना पॉजिटिव दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
corona positive two died in panipat
जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। कोरोना ने तीन दिन में एक 29 वर्षीय युवक समेत तीन की जिंदगी लील दी है। मंगलवार को सेक्टर 12 की 86 वर्षीय वृद्धा और वीवर्स कॉलोनी के 64 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट आई है। जिसमें ये दोनों पॉजिटिव मिले हैं। इनकी सोमवार को निजी अस्पताल में मौत हुई थी। इसके बाद इनके सैंपल लिए गए थे। वृद्धा के परिवार के तीन व्यक्ति पहले कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। डॉक्टरों के अनुसार इन दोनों मृतकों की इम्युनिटी पावर कमजोर हो चुकी थी। जिसके कारण ये कोरोना से हार गए। इनका अंतिम संस्कार डॉक्टरों की देखरेख में जन सेवा दल के सदस्यों ने किया। इससे पहले रविवार को भी जौंधन गांव का 29 वर्षीय युवक रोहतक पीजीआई में कोरोना से हार गया था। अब तक जिले में कोरोना के 423 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 232 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। जबकि 180 लोगों का अब भी अस्पतालों में ईलाज चल रहा है। मंगलवार को 15 लोग कोरोना को हराकर घर लौटे हैं।
विज्ञापन

अब तक ये हो चुकीं है मौतें
पहली मौत: 6 मई को दीनानाथ कॉलोनी के 24 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट मरने के बाद पॉजिटिव मिली। वह दिल्ली से लौटा था, बुखार व सांस के लक्षण और उसको रैबीज बताया गया था और मरने से पहले पड़ोसन के हाथ पर काटा भी था।
विज्ञापन

दूसरी मौत: 7 मई को झट्टीपुर के 28 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसकी 6 मई को मौत हो गई थी। उसे टीबी की बीमारी थी। बिहार का रहना वाला था।
तीसरी मौत: 8 मई को फरीदाबाद की 20 वर्षीय युवती कोरोना से जंग हार गई। ये युवती सेक्टर 11 की गोकुल धाम सोसायटी में अपनी बहन के घर आई थी। ये टीबी की मरीज थी। 2 मई को कोरोना पॉजिटिव मिली थी। खानपुर मेडिकल कॉलेज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथी मौत: 8 जून को पानीपत के एक 24 साल के युवक की रोहतक पीजीआई में मौत हो गई। युवक का टीबी का भी इलाज चल रहा था। मौत से पहले उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी थी और इलाज के दौरान वेंटिलेटर पर उसकी मौत हो गई थी।
पांचवीं मौत: 12 जून को एल्डिको के रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ये दिल्ली से अपने रिश्तेदार के घर से आया था।
छठी मौत: 41 साल की महिला की मौत हो गई। महिला थाइराइड से पीड़ित थी। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने के बाद ही खानपुर मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया था। शनिवार रात को ही महिला की मौत हो गई। सैंपल की जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकली।
सातवीं मौत: एक 72 साल के मरीज की मौत( मृतक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन उसका संस्कार रिपोर्ट आने से पहले ही कर दिया गया था। टेस्ट में कोरोना संक्रमण मिला था।
आठवीं मौत: 12 जुलाई को जौंधन गांव के 22 वर्षीय युवक की पीजीआई में मौत हो गई। युवक बुखार से पीड़ित था। मरने के बाद उसके सैंपल लिए गए। जिसमें वो कोरोना से संक्रमित मिला।
नौवी मौत: 13 जुलाई को सेक्टर 12 निवासी 86 वर्षीय वृद्घा कोरोना से जंग हार गई।
दसवीं मौत- वीवर्स कॉलेनी का 64 वर्षीय अधेड़ भी 13 जुलाई को कोरोना से जंग हार गया।
ये मिले नए संक्रमित केस
जिले में मंगलवार को कुल 8 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें से दो की मौत हो चुकी है। वहीं पॉजिटिव केसों में बुड़ैल चंडीगढ़ का 45 साल का पुरुष,एल्डिगो निवासी 43 निवासी पुरुष,विराट नगर निवासी 54 वर्षीय पुरुष, गोशाला मंडी निवासी 63 वर्षीय पुरूष, बबैल का 9 साल का बच्चा, सेक्टर 13-17 का 47 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

कोरोना से हुई दो की मौत, 791 सैंपल का परिणाम आना बाकी: डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड-19 के कुल 12472 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 11277 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। मंगलवार को भी इनमे से 334 सैंपल भेजे गए हैं। 791 सैंपल का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। अब 180 केस एक्टिव रह गए हैं और 232 केस रिकवर हो चुके हैं। अब तक कुल 10 मौतें हो चुकी हैं। वृद्घा और बुजु्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed