फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   corona positive

एक दिन में 41 पॉजिटिव मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
corona positive
लापरवाही का ही नतीजा है कि पानीपत में एक दिन में कोरोना पॉजिटिव 41 सामने आए हैं। लॉकडाउन खत्म होने के बाद लोगों ने मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाने में कोताही की और इसका नतीजा मार्च की शुरुआत से ही देखने में आ रहा है। शनिवार को पानीपत में 41 पॉजिटिव केस आने से हड़कंप मच गया है। इनमे से 11 पॉजिटिव केस इसराना स्थित एनसी कॉलेज के है, जिनमें से 10 विद्यार्थी हैं। गौरतलब है एनसी कॉलेज में शुक्रवार को भी आठ विद्यार्थी पॉजिटिव आए थे। अगर अभी भी लोग नहीं संभले तो जिले में एक बार फिर से स्थिति भयावह हो सकती है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि शनिवार को जिले में आए 41 केस सेक्टर 11-12, मॉडल टाउन, अंसल, कुराना, सींक, सेक्टर 13-17, पुरानी तहसील, जोशी नगर, ख़लीला प्रह्लादपुर, शिव मंदिर, नोहरा, मतलौडा, एनसी कॉलेज, जलमाना, वैसर, गीता कॉलोनी, शांति नगर, एल्डिको, शहर मालपुर, शिव नगर, भगत नगर, जौंधन पलड़ी, दलबीर कॉलोनी से मिले हैं। इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही इनके संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस कर उनके भी सैंपल लिए जा रहे हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसराना। एनसी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को आठ विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शनिवार को 250 लोगों की सैंपलिंग हुई। इसके साथ ही शनिवार को ही आई जांच रिपोर्ट में एनसी कॉलेज के 11 और लोग पॉजिटिव निकले। इनमें से 10 विद्यार्थी और एक स्टाफ मेंबर है। कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले सभी लोगों को आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पानीपत में 734 लोगों के सैंपल लिए गए, अभी तक पानीपत में कुल पॉजिटिव 11174 केस में से 159 एक्टिव हैं और 10847 लोक रिकवर हो चुके हैं। आठ केस अनट्रेसेबल हैं। अब तक 160 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed