फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cooperative Minister inaugurated the sugarcane crushing season

Panipat News: सहकारिता मंत्री ने गन्ना डाल किया पेराई सत्र का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Cooperative Minister inaugurated the sugarcane crushing season
पानीपत। डाहर गांव स्थित शुगर मिल के चौथे और पानीपत सहकारी चीनी मिल का 68 वें पेराई सत्र का मंगलवार को सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने गन्ने की चेन पर गन्ना डालकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया था। लेकिन वे करीब साढ़े तीन बजे मिल में पहुंचे। इस दौरान मंत्री अरविंद शर्मा ने किसानों की समस्याएं भी सुनीं। समारोह में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल, पंचायत विकास एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना और शहरी विधायक प्रमोद विज को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन इनमें से सिर्फ मंत्री अरविंद शर्मा ही पहुंचे।
विज्ञापन

इस अवसर पर किसानों ने सहकारिता मंत्री से अपनी समस्याएं सुनाईं। उन्होंने कहा कि शुगर मिल में नगर निगम का कूड़ा डाला जाता है। इससे उनको काफी परेशानी हो रही है। इसका मंत्री ने तुंरत समाधान करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा मंत्री ने किसानों से उनके भुगतान को लेकर भी सवाल किए। जिस पर कुछ किसानों ने कहा कि समय पर भुगतान नहीं होता। इस संबंध में मंत्री ने अधिकारियों को समय पर किसानों के गन्ने का भुगतान करने के आदेश दिए। मंत्री ने कहा कि जिले में सबसे आधुनिक और बड़ी शुगर मिल है। अबकी बार इसमें जिले के करीब तीन हजार किसान 65 लाख क्विंटल गन्ना पेराई कराएंगे। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में गन्ने का उत्पादन कम है लेकिन पानीपत में ज्यादा है। ये सब पानीपत के किसानों का गन्ने के प्रति समर्पण दर्शा रहा है। इस दौरान उन्होंने शाहबाद मिल के अधिकारियों को भी शुभकामनाएं देते हुए वहां के किसानों को भी सराहा। मंत्री ने कहा कि उन्हें शाहबाद मिल में भी जाना था लेकिन व्यस्तता की वजह से वे वहां फिर कभी जाएंगे।
विज्ञापन

उनके साथ राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के अध्यक्ष धर्मबीर सिंह डागर, डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया, प्रबंधक निदेशक कैप्टन शक्ति सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव सहकारिता विभाग अंकुर गुप्ता और प्रबंधक निदेशक शुगर मिल मनदीप सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed