फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cooperate in cleanliness campaign, you will be honored: DC

स्वच्छता अभियान में सहयोग करें, मिलेगा सम्मान : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Cooperate in cleanliness campaign, you will be honored: DC
पानीपत। प्रदेश भर में पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य साफ-सफाई पर बल देना व प्रदेश में एक बेहतरीन वातावरण पैदा करना है। यह अभियान प्रथम जनवरी से प्रारंभ हुआ था जो 31 जनवरी को समाप्त होगा। उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने इस संबंध में मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि हमें अपने कार्यालयों का भी रख-रखाव उसी प्रकार से रखना चाहिए। जिस प्रकार से हम स्वयं का रख रखाव रखते है। साफ-सफाई को हमें अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर इस पर अमल करना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि मुख्य सचिव की 72 पेज की सफाई से जुड़ी गाइड लाइन पोर्टल पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

अधिकारी उनकी सहायता से इस अभियान को बल दे सकते है। अधिकारी अपने कार्यालयों की साफ-सफाई रखें व इसके संबंध में वे कार्यालय के साफ-सफाई से जुडें फोटो मुख्य सचिव के पोर्टल पर अपलोड करें। जिन विभागों में ई वेस्ट है। उसकी ओकशन करें व उसकी राशि का विवरण मुख्य सचिव के पोर्टल पर अपलोड करें। जिन विभागों में रत्ती की भरमार है। उसे ओकशन करके सीएस के पोर्टल पर अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने इस अभियान को सफल बनाने में जो अधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे उनमें से पांच को गणतंत्र दिवस पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जो अधिकारी इसमें कोताही बरतेंगे उन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। वे स्वयं कार्यालयों में जाकर सफाई का निरीक्षण करेंगे। शहर को स्वच्छ रखने के लिए प्रशासन की और से हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर एसडीएम ब्रह्मप्रकाश, सीईओ नरेंद्र पाल मलिक, एसडीएम इसराना अश्विनी, एसडीएम समालखा अमित कुमार, नगराधीश टीनू पोसवाल, सीएमओ जयंत आहुजा, जिला रोजगार अधिकारी रीतू चहल व एलडीएम राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed