फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cooking competition: Mother, grandmother and grandmother made delicious dishes

Panipat News: कुकिंग प्रतियोगिता माता दादी और नानी ने बनाए स्वादिष्ट व्यंजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Cooking competition: Mother, grandmother and grandmother made delicious dishes
विज्ञापन


थर्मल। डीएवी स्कूल थर्मल कॉलोनी में शनिवार को फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से दूसरी कक्षा के बच्चों की माता, दादी और नानी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अनोखी प्रतियोगिता में लगभग 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी पाक-कला में निपुणता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं था, बल्कि यह लोगों को घर पर पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन तैयार करने के लिए प्रेरित करने का एक प्रभावी प्रयास था। प्रधानाचार्या रितु दिलबागी ने कहा कि बच्चों को बाजार में मिलने वाले जंक फूड और अस्वास्थ्यकर चीजों से बचाने के लिए अभिभावकों को घर पर ही ऐसा भोजन तैयार करना चाहिए जो न केवल स्वादिष्ट हो, बल्कि पोषण से भरपूर भी हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों की सेहत को बनाए रखने के लिए यह बेहद आवश्यक है कि माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य घर पर स्वास्थ्यवर्धक और बच्चों की पसंद के अनुसार भोजन बनाने की कोशिश करें। आजकल बच्चों का आकर्षण बाजार की तैयार वस्तुओं की ओर अधिक होता जा रहा है। जो उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इस समस्या से निपटने के लिए माता, दादी और नानियां घर पर ऐसी विधियां अपनाएं, जिनसे बच्चों को घर का पौष्टिक खाना स्वादिष्ट लगे। फायरलेस कुकिंग न केवल सुरक्षित है बल्कि बच्चों को भी आसानी से सिखाई जा सकती है। इससे अभिभावकों की अनुपस्थिति में बच्चे स्वयं भी स्वास्थ्यवर्धक और पौष्टिक भोजन तैयार कर सकते हैं। खाना बनाने में न केवल कौशल की आवश्यकता होती है, बल्कि इसमें भावनाओं और लगाव का भी योगदान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed