फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP Haryana state in-charge Biplab Deb targeted the Congress

Haryana: BJP प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- यात्रा करने वाले यात्रा करते रह जाएंगे

Mon, 20 Feb 2023 06:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 20 Feb 2023 06:20 PM IST
सार

जीटी रोड पर स्वर्ण महल होटल के पास सड़क हादसा हुआ है। रोड पर साइड में पंक्चर होने की वजह से गाड़ी खड़ी थी। जिसमें काफिले की गाड़ी टकरा गई। पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली से चंडीगढ़ राज्यपाल से मिलने जा रहे थे। बिप्लब देब ने कहा कि गनीमत है सब ठीक हैं, लेकिन हादसा भयानक था। उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसा।

विज्ञापन
BJP Haryana state in-charge Biplab Deb targeted the Congress
पानीपत पहुंचे हरियाणा भाजपा प्रभारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने कहा कि कांग्रेस ने यात्रा की, इसलिए वह सिर्फ यात्रा का गुणगान कर रहे हैं, भाजपा ने काम किया, इसलिए पार्टी नहीं जनता बोल रही है। कांग्रेस ने अभी यात्रा की है, जबकि हम यात्रा कर चुके हैं, जिसका रिजल्ट आ रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई थी, जिस वजह से वह पानीपत रुके थे। हादसे में पूर्व सीएम बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका एक इंस्पेक्टर घायल हो गया।
विज्ञापन


दरअसल जिस गाड़ी से टकराई वह गाड़ी पंक्चर होने की वजह से रोड पर खड़ी थी। तेज रफ्तार में गुजर रही काफिले की गाड़ी उससे टकरा गई। हादसे के बाद पूर्व सीएम पानीपत भाजपा की जिलाध्यक्ष अर्जना गुप्ता के कार्यालय पहुंचे, करीब 20 मिनट रुकने के बाद फिर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब ने कहा कि हादसे में उनके त्रिपुरा पुलिस के इंस्पेक्टर मिथुन को चोटें आई है, बाकि सब सुरक्षित हैं, लेकिन हादसा भयानक हुआ। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा पर कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने यात्रा की, इसलिए वह सिर्फ यात्रा का गुणगान कर रहे हैं, भाजपा ने काम किया, इसलिए पार्टी नहीं जनता बोल रही है। कांग्रेस ने अभी यात्रा की है, जबकि हम यात्रा कर चुके हैं, जिसका रिजल्ट आ रहा है।



यात्रा करने वाले यात्रा करते रह जाएंगे और काम करने वाले काम करते रहेंगे। भाजपा पार्टी काम करती है। प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती। भारतीय जनता पार्टी ने काम किया है, चाहे कोविड काल हो, जीडीपी हो, रोजगार हो, सबकुछ मिलाकर पार्टी के काम से जनता खुश है, हर दिशा में मोदी सरकार ने काम किया है। आज पूरे विश्व में भारत को विशेष स्थान मिला है।

बीबीसी दफ्तर पर सर्वे पर भी दिया बयान
राजनीति में एक दूसरे पर आरोप लगाना, बातचीत करना, ये सब होता रहता है। वर्तमान में जो हमारा विपक्ष है, वह विरोध करने के लिए विरोध करता है। भाजपा ने विपक्ष में रहकर कभी इस प्रकार का विरोध नहीं किया है। इंद्रिरा गांधी ने जब पाकिस्तान के साथ विरोध किया था, तब भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने हाउस में इंदिरा को दुर्गा की उपाधि दी थी।

सर्जिकल स्ट्राइक का प्रमाण ढूंढती है कांग्रेस, जो दुर्भाग्य है
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि सर्जिकल स्ट्राइक करने पर भी कांग्रेस पार्टी प्रमाण ढूंढती है। भाजपा और कांग्रेस में काफी अंतर है। भाजपा विपक्ष में रहकर आवाज उठाना भी जानती है और सत्ता में रहकर सरकार चलाना भी जानती है। इनको विपक्ष में रहकर आवाज उठानी नहीं आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed