फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Controversy over Tikona Park Community Center

तिकोना पार्क सामुदायिक केंद्र पर विवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Controversy over Tikona Park Community Center
पानीपत। विरोध जताते हुए लोग। - फोटो : Panipat
पानीपत। नगर निगम ने तीन महीने पहले एक समुदाय विशेष से तिकोना पार्क स्थित सामुदायिक केंद्र को कब्जामुक्त कराया था। इससे सभी समुदाय के लोगों को इसे दिया जाना था लेकिन अब एक नेता के इशारे पर दोबारा एक समुदाय विशेष को इसका कब्जा दे दिया गया। इससे स्थानीय लोग भड़क उठे। हंगामा करते हुए उनका कहना था नगर निगम के पार्क में बना समुदायिक भवन सभी का होता है, किसी एक समुदाय का नहीं।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि यह कारनामा शहर के एक नेता के इशारे पर हुआ। जो लोगों को आपस में भिड़वाना चाहते हैं। इस पर नगर निगम आयुक्त ने कहा कि बेशक निगम ने चाबी दी है लेकिन इस सामुदायिक केंद्र में सभी समाज के लोग अपने कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। यह नगर निगम की संपत्ति ही रहेगी लेकिन इस पर सभी लोगों का समान अधिकार दिया जाएगा। किसी भी व्यक्ति विशेष या जाति विशेष का एकाधिकार नहीं होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तिकोना पार्क सामुदायिक केंद्र पर एक विशेष समाज का कब्जा था। यहां केवल उसी समाज के लोगों को कार्यक्रम करने की इजाजत दी जाती थी। वहीं, यहां अवैध तरीके से कार पार्किंग तक बनाई थी। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत नगर निगम अधिकारियों को दी। इसके बाद निगम ने 4 दिसंबर 2021 को पूरे दलबल के साथ इस इमारत पर कब्जा लिया। इसे सील तक किया। इस सीलिंग में कई गाड़ियां मौके पर ही अंदर रह गई। इसके बाद इस पर ताला लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी वर्गों के लिए खुलेगा सामुदायिक केंद्र
ये सामुदायिक केंद्र और पार्क निगम की प्रॉपर्टी है। इसे दोबारा खुलवाया गया है लेकिन ये किसी जाति या समुदाय विशेष का नहीं होगा। इसमें सभी समाज के लोग अपने कार्यक्रम आयोजित करवा सकेंगे। जो भी इसकी समिति होगी उसमें भी सभी समाज के लोग जोड़े जाएंगे। किसी भी सूरत में अव्यवस्थाओं का माहौल फैलने नहीं दिया जाएगा। -आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed