फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Controlled with American pistol written 'Only for Army'

‘ओनली फॉर आर्मी’ लिखी अमेरिकी पिस्तौल संग काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Controlled with American pistol written 'Only for Army'
पानीपत। सीआईए थ्री ने एक युवक को अमेरिका में बनी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। उस पर ‘ओनली फॉर आर्मी’ लिखा है। सीआईए थ्री ने गुप्त सूचना पर नाकाबंदी कर युवक को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए थ्री के हवलदार डिंपी ने बताया कि सोमवार रात को वो अपनी टीम के साथ फ्लौरा चौक पर गश्त कर रहा था। उन्हें सूचना मिली थी कि अनिल कुमार पुत्र जयपाल निवासी गांव निजामपुर, जिला सोनीपत यहां अवैध पिस्तौल के साथ घूम रहा है। इसी सूचना पर उन्होंने यहां नाकाबंदी कर दी। 10 मिनट बाद एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। उन्होंने उसे रुकने का इशारा किया तो वो वापस मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अमेरिकी पिस्तौल मिली। उस पर ओनली फॉर आर्मी लिखा था। उसके पास एक गोली भी मिली है। अब पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है जिनसे अनिल पिस्तौल लेकर आया था।
विज्ञापन

चौटाला रोड से भी एक युवक गिरफ्तार
- सीआईए थ्री ने चौटाला रोड से भी सुशील उर्फ छोटा पुत्र राजू निवासी गांव धामड, रोहतक को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। ये राहगीरों से लूटपाट की फिराक में घूम रहा था। आरोपी को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे पिस्तौल बरामद कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed