फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Contractor threatened Panchayati Raj SDO

Panipat News: ठेकेदार ने दी पंचायती राज एसडीओ को धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Contractor threatened Panchayati Raj SDO
इसराना। काकोदा गांव में गली निर्माण कार्य कर रही एजेंसी के संचालक ने पंचायती राज विभाग को एसडीओ को फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी दी है। आरोप है कि ठेकेदार ने गली निर्माण में टाइल के सैंपल फैल होने पर ऐसा किया है। इसराना थाना पुलिस ने डीसी के आदेश पर एसडीओ की शिकायत पर निर्माण एजेंसी के प्रोप्राइटर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सत्यप्रकाश मलिक ने बताया की वह इसराना खंड कार्यालय में एसडीओ पंचायती राज कार्यरत है। काकौदा गांव में कार्यकारी अभियंता पंचायती राज पानीपत द्वारा किए गए टेंडर के माध्यम से दी हुड्डा को-ऑपरेटिव सोसायटी ने गली निर्माण का कार्य किया था। गली में लगाए गए इंटर लॉकिंग परेर ब्लॉक्स के सैंपल फेल पाए गए। इस बारे में एजेंसी को सूचित कर इनको बदलवाकर पूरी मानक एम-40 के परेर ब्लॉक्स लगवाने के निर्देश दिए गए थे। इस पर एजेंसी के प्रोप्राइटर अनिल हुड्डा ने उसके साथ फोन पर गाली गलौज की व धमकी भरे व्हाट्सएप मेसेज भेजे। इसके बाद बार बार व्हाट्सएप कॉल कर धमकी दी गई। उस पर किए गए कार्य की पेमेंट करने का दबाव बनाया गया। पेमेंट नहीं करने की बदले धमकी देता है। एजेंसी के प्रोप्राइटर पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed