{"_id":"604fcd4e8ebc3ed7f81916f0","slug":"contractor-beaten-youth-panipat-news-knl642692157","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता नहीं देने पर शराब ठेकेदार ने साथियों के साथ युवक को पीटा, टांगे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता नहीं देने पर शराब ठेकेदार ने साथियों के साथ युवक को पीटा, टांगे घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव निंबरी निवासी युवक पर शनिवार दोपहर एक बजे शराब ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ रॉड व डंडों से हमला कर दिया। जिससे उसकी दोनों टांगे घायल हो गईं। युवक ने सामान्य अस्पताल में उपचार कराया। मेडिकल कराते समय उसने बयान दिया कि उस पर शराब ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ हमला किया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने युवक को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें शराब ठेकेदार आरोपी मिला। पुलिस ठेकेदार की धरपकड़ में जुटी हुई है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार गांव निंबरी निवासी जयकरण शुक्रवार को एक बजे गांव के ही निवासी रिंकू की बाइक लेकर गांव मोहाली गया था। जब वह लौट रहा था तो गांव निंबरी के पास पीछे से शराब ठेकेदार ने गाड़ी से हॉर्न बजाकर साइड मांगी। जयकरण बाइक से चलता रहा, इसी रंजिश में ओवरटेक करते हुए शराब ठेकेदार ने जयकरण के आगे गाड़ी अड़ा दी और शराब ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ रॉड व डंडों से हमला कर उसकी दोनों टांग तोड़ दीं। स्थानीय लोगों ने जयकरण को सामान्य अस्पताल पहुंचाया था। अस्पताल में उपचार के दौरान जयकरण ने शराब ठेकेदार पर आरोप लगाया था। डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और मामले की जांच रिपोर्ट के बाद शराब ठेकेदार व उनके साथियों पर धारा 307 के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार इस दौरान घायल ने एक बार अपना बयान भी बदला है। घायलावस्था में उसने एक बार यह भी कहा कि उसकी बाइक के आगे कुत्ता आ गया था, जिस वजह उसकी बाइक फिसल गई और वह घायल हो गया।
उधर, सदर थाने के एसएचओ सतबीर सिंह ने बताया कि युवक ने अपनी पहली शिकायत के बाद फिलहाल अपना बयान भी बदला है। उस पर दबाव है या नहीं। इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस ने मामले की जांच की तो, हमला करने वालों में शराब कारोबारी व उसके साथियों के नाम सामने आ रहे हैं। जिसके चलते केस दर्ज कर लिया गया है। उनके अनुसार पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है, सभी आरोपियों के फोन स्विच ऑफ हैं।