फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   contractor beaten in dispute over car parking

कार पार्किँग को लेकर विवाद, महिला ने दो के साथ मिलकर एक युवक को पीटा, शीशे तोड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
contractor beaten in dispute over car parking
रेलवे रोड पर एक महिला ने दो युवकों के साथ मिलकर एक युवक के साथ मारपीट की। आरोप है कि युवक की गाड़ी उसके दफ्तर के बाहर खड़ी थी, इसी बीच महिला गाड़ी में सवार होकर आई और उसकी गाड़ी पार्किंग को लेकर झगड़ा किया। युवक के साथ मारपीट की और उसकी गाड़ी के चारों तरफ के शीशे तोड़ दिए। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव नारा निवासी राजेश ने बताया कि वह ठेकेदार है और गली और मकान बनाने का ठेका लिया हुआ है। 22 अगस्त को वह काम से पानीपत आया था, इंडियन गैस्ट हाउस में रूम लिया हुआ है।
विज्ञापन

कुछ पार्टियों के साथ उसकी मीटिंग होनी थी। उसने उसी दिन अपनी गाड़ी ऑफिस के नीचे खड़ी कर दी और अंदर चला गया। इसी बीच एक महिला गाड़ी में आई, जिसका नाम हीना है। उसने उसी जगह पर पार्किंग की गई कार को हटाने के लिए कहा। जिस पर उसने कार हटाकर साइड में पार्किंग कर दी। हीना और दो युवक वहां से चले गए। कुछ देर बाद वे दोबारा आए और पहले उसके साथ मारपीट की और बाद में उसकी कार के चारों तरफ के शीशे तोड़कर फरार हो गए। महिला ने धमकी दी कि अगर उसकी कार के सामने कार पार्किंग की तो जान से मार देगी। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed