फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Contract set on fire for not lending liquor

Panipat News: शराब उधार न देने पर ठेके में लगाई आग

Mon, 10 Apr 2023 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 10 Apr 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Contract set on fire for not lending liquor
पानीपत। गांव डुमियाना में शराब उधार न देने पर दो आरोपियों ने पेट्रोल छिड़कर ठेके में ही आग लगा दी और भाग गए। ठेके के अंदर फंसे ठेकेदार और सेल्समैन ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और आग को बुझाया। ठेकेदार ने मामले की शिकायत मतलौडा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव डुमियाना निवासी नरेंद्र ने बताया कि उसने वर्ष 2022-23 के लिए गांव डुमियाना में शराब का ठेका ले रखा है। शराब ठेके पर सात अप्रैल को वह और सेल्समैन नरेश निवासी गांव कुराड कैथल मौजूद था। शाम करीब साढ़े नौ बजे दो युवक ठेके पर शराब की बोतल लेने आए। सेल्समैन ने बोतल देने के बाद 750 रुपये मांगे तो उन्होंने कहा कि इस वक्त रुपये नहीं है, वह रुपये कल सुबह देंगे। सेल्समैन ने शराब देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने धमकी कि या तो शराब दे दे, नहीं तो आज तुम दोनों को मार देंगे। इतना कहकर वह बाइक पर चले गए। आधे घंटे बाद आरोपी दोबारा आए और एक आरोपी ने हाथ में पेट्रोल की बोतल ली हुई थी। उसने लोहे के जाल के अंदर से ठेके में पेट्रोल छिड़क दिया, जबकि दूसरे युवक ने माचिस से आग दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार ने बताया कि आग लगने के बाद किसी तरह गेट खोलकर वह और सेल्समैन बाहर निकले। आरोपी बाइक पर सवार होकर गांव छिछड़ाना की तरफ भाग गए। उन्होंने बड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से ठेके के गल्ले में रखे 6200 रुपये, दस्तावेज, डी-फ्रीज, कुर्सी, चारपाई समेत अन्य सामान जल गया।
ठेकेदार ने ठेके के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें आरोपियों की पहचान हो गई। ठेके में पेट्रोल छिड़कने वाला आरोपी संजीव और माचिस से आग लगाने वाला आरोपी कुलदीप निवासी गांव संजौली के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ठेकेदार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ में टीम जुट गई है। - सुनील कुमार, प्रभारी, मतलौडा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed