फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Contaminated water filled in the street of Sanauli Khurd village

Panipat News: सनौली खुर्द गांव की गली में भरा दूषित पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water filled in the street of Sanauli Khurd village
सनौली खुर्द गांव में गली में भरा दु​षित पानी। संवाद
सनौली। सनौली ब्लॉक के यमुना से सटे रामड़ा-आर गांव की मेन अड्डे वाली फिरनी गली में बरसात का दूषित पानी भरा हुआ है। गांव में आने-जाने का मेन रास्ता होने के कारण लोगों को दूषित पानी से ही आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

आठ महीने पहले इस समस्या का हल करने के लिए पंचायत ने करीब 80 हजार रुपये की लागत से इसी गली को उखाड़ कर कुछ ऊंचा किया था। मगर गली में पानी भरने की स्थिति समान है। गांव में पंचायती तालाब न होने से यह समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने खंड प्र‎शासन व सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई न करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण नसीम, महबुब, समेदीन, याकुब, सलीम, कृष्ण, सुरेश, अब्बास ने बताया कि गांव के मेन अड्डे पर फिरनी वाली गली में निकासी न होने से दूषित पानी व कीचड़ के होने से मच्छर बढ़ रहे हैं। मच्छरों के कारण घरों में लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। बीडीपीओ सनौली विभाग में पिछले वर्ष भी 10 बार जाकर पानी निकासी की समस्या हल करने की मांग की गई थी। अब फिर से इस समस्या के बारे में कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसईपीओ विशाल का कहना है कि गंदे पानी की निकासी व साफ-सफाई कराई जाएगी। सरपंच प्रदीप ने बताया है कि दूषित पानी की निकासी के लिए तालाब नहीं है। गंदा पानी सड़क किनारे से ओवरफ्लो होने से अब दूषित पानी मेन गली में भर गया है। जल्द ही प्र‎शासन के सहयोग से समस्या हल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed