फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Consumers caught stealing 110 electricity, fined 40 lakhs

110 बिजली चोरी करते हुए पकड़े उपभोक्ता,लगाया 40 लाख का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:08 AM IST
विज्ञापन
Consumers caught stealing 110 electricity, fined 40 lakhs
पानीपत। बिजली निगम का बिजली चोरी के खिलाफ जारी है। एक से लेकर 11 फरवरी तक 285 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन चेक किए गए हैं। जिसमें से 110 उपभोक्ताओं को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। इन पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 81 उपभोक्ताओं ने 19.59 लाख रुपये का जुर्माना भर दिया है। इसके साथ ही 109 उपभोक्ताओं पर एफआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

इसके तहत सब अर्बन डिवीजन में ज्यादा बिजली चोरी पकड़ी गई। यहां 79 उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन चेक किए गए, इनमें से 62 बिजली चोरी करते पकड़े गए। सभी पर एफआइआर दर्ज कराई गई। इन पर 16.59 लाख का जुर्माना भी लगाया गया। इसमें से नौ लाख रुपये वसूला जा चुका है। समालखा डिवीजन में सबसे ज्यादा 180 कनेक्शन चेक किए गए है, जिनमें से 27 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा। इन पर पौने नौ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

- वर्जन:
बिजली चोरी करते हुए उपभोक्ताओं का पकड़ने का अभियान जारी है। बिजली निगम की टीम दिन रात अलग-अलग ब्लॉकों में जाकर कनेक्शन चेक करने का काम कर रही है। 11 फरवरी तक 285 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए गए हैं। जिनमें से 110 को चोरी करते हुए पकड़ा गया है और 109 पर एफआइआर दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसएस ढ़ुल,एसई बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed