फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Construction of a service lane on GT Road has led to traffic jams, with pedestrians and ambulances stranded.

Panipat News: जीटी रोड पर सर्विस लेन निर्माण से बढ़ा जाम, राहगीरों और एंबुलेंस की भी फंसी राह

Sun, 14 Jun 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 14 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Construction of a service lane on GT Road has led to traffic jams, with pedestrians and ambulances stranded.
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। जीटी रोड पर निर्माणाधीन सर्विस लेन और चल रहे मरम्मत कार्य के कारण जाम की स्थिति गंभीर हो गई है, जिससे आमजन को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि वाहन चालक घंटों जाम में फंसकर रेंगने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बारिश के बाद हुए जलभराव ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। दिनभर जीटी रोड पर वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। जाम के कारण एंबुलेंस तक को रास्ता नहीं मिल पा रहा है, जिससे आपात स्थिति में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऑटो और रिक्शा में बैठे यात्री भी तपती गर्मी में लंबे समय तक जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन

राहगीरों विकास, बलराम और कृष्ण ने बताया कि जीटी रोड पर जाम अब रोजमर्रा की समस्या बन चुका है। उन्होंने कहा कि सर्विस लेन में चल रहा निर्माण कार्य और ई-बसों का बीच सड़क पर रुकना भी जाम का बड़ा कारण है। राहगीरों ने यह भी आरोप लगाया कि कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस कर्मी मौजूद नहीं रहते, जिससे स्थिति बिगड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed