फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Constable, Gram Sachiv and Patwari examinations will be held in August, SSC in December

कांस्टेबल, ग्राम सचिव और पटवारी की परीक्षाएं अगस्त में, एसएससी की दिसंबर में होंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Constable, Gram Sachiv and Patwari examinations will be held in August, SSC in December
पानीपत। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के सदस्य सत्यवान शेरा जानकारी देते हुए। - फोटो : Panipat
पानीपत। कोविड-19 संक्रमण की स्थिति सामान्य होने के साथ ही सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो गई है। अगस्त में कांस्टेबल, ग्राम सचिव, पटवारी एवं अन्य पदों के लिए परीक्षा होगी वहीं दिसंबर में एसएससी की परीक्षा ली जाएगी। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के सदस्य सत्यवान शेरा ने मंगलवार को लघु सचिवालय में परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में प्रशासनिक और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभिन्न पदों के लिए होने वाली परीक्षाओं की जानकारी दी और जिले में परीक्षा केंद्र बनाने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरकार करीब एक लाख पदों पर भर्तियां करने जा रही है। रिक्त पदों को भरने के लिए परीक्षाओं का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन

कांस्टेबल, ग्राम सचिव एवं पटवारी की परीक्षा के बनेंगे 31 परीक्षा केंद्र
अगस्त में कांस्टेबल, ग्राम सचिव, पटवारी एवं अन्य पदों के लिए बोर्ड की ओर से परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए 31 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। सवा आठ लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जाएगी। उन्होंने कहा कि इन परीक्षा केंद्रों के लिए जिला में केंद्र सड़क मार्ग सुलभ होने चाहिए, बिजली की सुविधा के साथ-साथ उचित बैठक की भी व्यवस्थाएं आवश्यक हैं। परीक्षार्थियों के लिए स्थान और बैठने की व्यवस्था उचित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़े स्तर पर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। सभी अधिकारियों से कहा कि परीक्षा में अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाएं।
विज्ञापन

इस मौके पर सीटीएम रविंद्र मलिक ने हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के सदस्य सत्यवान शेरा का जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया। एचएसवीपी की संपदा अधिकारी अनुपमा मलिक, तहसीलदार डॉ. कुलदीप सिंह, डीटीपी धीरेंद्र सिंह, अशोक गर्ग, नायब तहसीलदार जय सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed