{"_id":"68adfcfeab31c3fbad002868","slug":"consolidation-of-856-acres-of-land-in-nanheda-village-vipul-panipat-news-c-18-1-knl1006-724455-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"नन्हेड़ा गांव में 856 एकड़ भूमि की चकबंदी : विपुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नन्हेड़ा गांव में 856 एकड़ भूमि की चकबंदी : विपुल
Tue, 26 Aug 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि समालखा विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले बापौली तहसील के नन्हेड़ा गांव में कुल 856 एकड़ भूमि की चकबंदी की गई है। मंत्री सदन में विधायक मनमोहन भड़ाना द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। इसी तरह नारनौंद उपमंडल के प्रभावित किसानों के लिए भारी वर्षा, जलभराव के कारण खरीफ फसल 2025 में हुए नुकसान के दावे अपलोड करने के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन