फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress District Coordinator arrested in Panipat

पुलिसकर्मी और दो दुकानदारों को हनीट्रैप में फंसा ब्लैकमेल करने पर कांग्रेस का जिला कोआर्डिनेटर गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2020 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Congress District Coordinator arrested in Panipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

हनीट्रैप में एक पुलिसकर्मी और दो दुकानदारों को फंसाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस के जिला कोआर्डिनेटर सुनील बिंझौल को गिरफ्तार किया गया है। सीआईए-1 ने सुनील बिंझौल को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया था और 24 घंटे तक हिरासत में रखने के बाद शनिवार की रात उसे गिरफ्तार कर लेने की जानकारी दी गई।

विज्ञापन


शनिवार को दिन भर सीआईए-1 के कार्यालय में पुलिस के आला अधिकारियों और कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आना-जाना लगा रहा। हालांकि महिला फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। एक गांव निवासी महिला ने सनौली थाने में तैनात पुलिस कर्मी सुरेंद्र दहिया और सनौली अड्डे के पास दुकानदार घनश्याम बनिया एवं संजय रोहिल्ला के खिलाफ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की एफआईआर 29 जुलाई को महिला थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


यह महिला कांग्रेस के जिला कोआर्डिनेटर सुनील बिंझौल के गांव के घर में किराए पर रहती थी। सुनील बिंझौल पर आरोप है कि उसने अपनी किराएदार के जरिए पुलिसकर्मी और दो दुकानदारों को हनीट्रैप में फंसाया और फिर ब्लैकमेल कर रहा था। तीनों का महिला के साथ समझौता कराने के लिए 25 लाख रुपये मांगे जा रहे थे। इसी मामले की जांच के दौरान सुनील बिंझौल को पुलिस ने हिरासत में लिया और फिर गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की शिकायत में एसपी ने जांच को गठित की थी एसआईटी

महिला थाने में पुलिसकर्मी और दो दुकानदारों केेेे खिलाफ महिला ने 29 जुुलाई को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने पास बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद भी जब तीनों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो करीब एक सप्ताह पहले महिला एसपी मनीषा चौधरी से शिकायत की कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। जिस पर एसपी ने डीएसपी वीरेंद्र सैनी के नेतृत्व में जांच के लिए स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम का गठन किया। एसआईटी की इसी जांच में सुनील बिंझौल की भूमिका सामने आई।

यूपी के कैराना में दुष्कर्म करने की जगह बताई गई
महिला ने अपनी शिकायत में पुलिसकर्मी और दो दुकानदारों पर आरोप लगाया था कि वे उसे सनौली से लगते उत्तर प्रदेश के कैराना में एक किराना की दुकान में ले गए थे। जहां उसके साथ तीनों ने दुष्कर्म किया।

पुलिस आने की सूचना पर कोर्ट से फरार हो गई थी महिला
महिला ने 29 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद ही से पुलिसकर्मी और दुकानदारों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे थे। कांग्रेस के जिला कोआर्डिनेटर सुनील बिंझौल तभी से समझौता कराने के प्रयास चल रहे थे। समझौते की बात तय भी हो गई थी और महिला एफिडेविट बनवाने के लिए 31 जुलाई को कोर्ट गई थी, जहां उससे किसी ने कह दिया कि पुलिस गिरफ्तार करने आ रही है तो वह फरार हो गई थी।

सात अगस्त को 25 लाख में तय हुआ था समझौता

जब महिला 31 जुलाई को एफिडेविट बनवाने कोर्ट गई थी, तब 15 लाख रुपये में समझौता तय हुआ था। लेकिन वह पुलिस आने के डर से भाग गई थी। आरोप है कि इसके बाद सुनील बिंझौल ने फिर से समझौता कराने का प्रयास किया और 27 लाख रुपये की मांग रखी। इस पर 25 लाख रुपये में बात तय हुई थी।

सुनील बिंझौल का भाई बोला, पुलिसकर्मी को बचाने के लिए भाई को फंसा रही पुलिस
कांग्रेस के जिला कोआर्डिनेटर सुनील बिंझौल के भाई विजय ने बताया कि वह शहर से बाहर गए हुए थे। जैसे ही भाई को पुलिस की ओर से हिरासत में लेने का पता चला, वह लौट आए। उन्होंने बताया कि भाई सुनील बिंझौल को पुलिस ने शुक्रवार से हिरासत में ले रखा है। दुष्कर्म के मामले में फंसे पुलिसकर्मी को बचाने के लिए उनके भाई को फंसाया जा रहा है। उनके भाई पर दवाब बनाया जा रहा है।

कांग्रेस के बड़े नेताओं और विधायक तक ने लगाई सीआईए कार्यालय में हाजिरी
शनिवार की रात साढ़े 10 बजे तक पुलिस ने सुनील बिंझौल की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की थी। ऐसे में शनिवार को दिन भर कांग्रेस के बड़े नेताओं और कांग्रेसी विधायकों का सीआईए-1 के कार्यालय में आना-जाना लगा रहा। हालांकि पूरे मामले में कांग्रेस का कोई भी नेता इस मामले में कुछ भी खुलकर कहने से बचता रहा है। उधर, दिनभर पुलिस भी सुनील बिंझौल को हिरासत में लिए जाने की बात को नकारती रही।

कहां से किया गिरफ्तार, रकम ली या नहीं, बताने से इंकार
सुनील बिंझौल को कहां से गिरफ्तार किया गया है, इस बारे में पुलिस कुछ नहीं बता रही है। 25 लाख रुपये रकम सुनील बिंझौल और महिला ने ली या नहीं, इसकी जानकारी भी पुलिस ने नहीं दी। उनका कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की बात बताई जाएगी। फिलहाल सुनील बिंझौल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कांग्रेस के जिला कोआर्डिनेटर सुनील बिंझौल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आईपीसी की धारा 383 यानि डरा-धमकाकर पैसे एंठने, 120 बी यानि षड्यंत्र रचने और धारा 506 धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। - वीरेंद्र सैनी, डीएसपी एसआईटी इंचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed