फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Congress takes charge for corporation elections, will contest on symbol for the first time

Panipat News: कांग्रेस ने निगम चुनाव के लिए संभाला मोर्चा, पहली बार सिंबल पर लड़ेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Congress takes charge for corporation elections, will contest on symbol for the first time
पानीपत। भाजपा के बाद कांग्रेस भी नगर निगम चुनाव के लिए मैदान में उतर आई है। कांग्रेस पहली बार नगर निगम के मेयर और पार्षद के चुनाव सिंबल पर लड़ेगी। इसके 12 से 14 फरवरी को आवेदन जमा कराए जाएंगे। जिला स्तरीय कमेटी आवेदनों की छंटनी कर प्रदेश कार्यकारिणी के पास भेजेगी। मेयर के लिए आधा दर्जन से अधिक लोग आगे आए हैं। गुटों में बटी कांग्रेस ने एक छत के नीचे बैठक कर एक दिखाने का प्रयास किया। वहीं भाजपा मेयर और पार्षद के टिकट जल्द ही जारी कर सकती है।
विज्ञापन

इन सबके बीच अग्रवाल समाज ने ऐन वक्त पर आगे आकर मेयर की कुर्सी पर अपनी ताल ठोक दी है। समाज के लोगों ने बैठक कर दोनों दलों (भाजपा और कांग्रेस) में अपनी दावेदारी जताई है। समाज के आगे आने पर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अकेले भाजपा में ही अग्रवाल समाज के करीब छह लोगों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

जीटी रोड लालबत्ती चौक स्थित कांग्रेस भवन में सोमवार शाम को नगर निगम निगम चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई। जिला प्रभारी भीमसेन मेहता ने शहर के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव को लेकर अपनी पहली बैठक की। इसमें नगर निगम चुनाव को लेकर रायशुमारी जानी। उनके साथ केंद्र से प्रतिनिधि प्रफूल्ल कुमार पहुंचे। पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने के फैसले के बारे में अवगत कराने के साथ जीत का मंत्र भी कार्यकर्ताओं को दिया। भीमसेन मेहता ने कहा कि कांग्रेस नगर निगम चुनाव पहली बार सिंबल पर लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत समेत प्रदेश की नगर निगम में मेयर और पार्षद के उम्मीदवार मैदान में उतारे जाएंगे। इसके लिए 12 से 14 फरवरी को आवेदन किए जाएंगे। जिला कार्यालय में कन्वीनर नामांकन लेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कांग्रेसी एक हैं। भाजपा के लोग कांग्रेस को गुटबाजी में बताकर अफवाह उड़ाते हैं। नगर निगम चुनाव में इस बार भाजपा को असलियत दिखाई जाएगी।


कांग्रेस के ये रहेंगे मुद्दे
कांग्रेस इस बार जनता के मुद्दों को नगर निगम चुनाव में भुनाएगी। इनमें प्रॉपर्टी आईडी, शहर की सफाई, विकास कार्य और भ्रष्टाचार को प्रमुखता से उठाएगी। जिला प्रभारी भीमसेन मेहता ने इन सब मुद्दों को पार्टी उठाएगी और जनता के बीच जाकर असलियत दिखाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों के मन की बात जानने और साफ छवि के कार्यकर्ता को टिकट देगी। कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी।

कई प्रमुख कार्यकर्ता पहुंचे
बैठक में करनाल लोकसभा के प्रत्याशी रहे दिव्यांशु बुद्धिराजा, पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे सचिन कुंडू, मुकेश टूटेजा, रमेश मलिक, दीपक खटखड़, डॉ. ओमबीर पंवार समेत कई प्रमुख नेता पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नगर निगम के चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। पानीपत नगर निगम में अपनी सरकार बनाएगी।

अग्रवाल समाज हर काम में आगे, राजनीति में पिछड़ा
अग्रवाल समाज के प्रमुख लोगों ने सोमवार को जीटी रोड स्थित गोशाला में बैठक की। जिसमें समाज के लोगों ने नगर निगम चुनाव में मेयर का टिकट मांगा। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के प्रमुख लोगों तक अपनी आवाज पहुंचाई है। वरिष्ठ नेता रामनिवासी गुप्ता ने कहा कि दोनों में से जो भी दल समाज को टिकट देगा, उसी को विजयी बनाएंगे। समाज के उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा और शहर के हित में काम कराए जाएंगे। उन्होंने कहा समाज व्यापार व सामाजिक कार्यों में आगे लेकिन राजनीति रूप से पिछड़ रहा है। उन्हाेंने कहा कि शहर में 30 प्रतिशत अग्रवाल हैं। ऐसे में अब उनकी अनदेखी सहन नहीं की जाएगी। वे जल्द ही समाज की एक बड़ी बैठक बुलाकर आगामी फैसले लेंगे। इस मौके पर श्रीभगवान अग्रवाल, सतीश गोयल, राधेश्याम गुप्ता, सुरेंद्र सिंगला, पवन सिंगला, सुभाष चंद्र गर्ग, राजेश गर्ग व देवेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed