फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Congress leader gifted garbage on the marriage anniversary of BJP councilor

भाजपा पार्षद की सालगिराह पर कांग्रेस महिला नेत्री ने किया कूड़े का गिफ्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Congress leader gifted garbage on the marriage anniversary of BJP councilor
पानीपत। भाजपा नेता एवं वार्ड-10 के पार्षद रविंद्र भाटिया की विवाह वर्षगांठ पर शनिवार को कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष नीरजा बाहरी ने कूड़े से भरे बोरे गिफ्ट कर दिए। कांग्रेस नेत्री देवपुरी रोड से बोरों में कूड़ा भरवाकर टैंपों में लादकर सेक्टर-11 हाउसिंग बोर्ड स्थित भाजपा पार्षद रविंद्र भाटिया के घर पहुंचीं। पहले उन्होंने भाजपा पार्षद को फूल देकर मुबारकबाद दी फिर कूड़े से भरा बोरा गिफ्ट करते हुए घर के दरवाजे पर पलट दिया।
विज्ञापन

कूड़ा भेंट करने पर भाजपा पार्षद, उनके समर्थकों और कांग्रेस नेत्री के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि वार्ड में गंदगी से हालात बदतर हैं। कांग्रेस नेत्री ने कूड़ा भेंट करने का सोशल मीडिया पर पहले ही एलान कर दिया था, जिसे शानिवार को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

भाटिया बोले- बड़ी मेहनत से कूड़ा भरा है, क्यों जाया कर रहीं
कांग्रेसी नेत्री ने भाजपा पार्षद रविंद्र भाटिया के घर पर कूड़ा डालकर बोरे पलटने का प्रयास किया। इस पर पार्षद रविंद्र भाटिया ने उन्हें टोका और कहा कि आपने बड़ी मेहनत से बोरे में कूड़ा भरा है, यह अच्छी बात है। मेहनत जाया क्यों कर रही हैं। इस पर कांग्रेस नेत्री ने जवाब दिया कि पता चलना चाहिए कि लोग गंदगी में जी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ड्रामा समझ से परे, सदबुद्धि दे भगवान
सफाई की समस्या से सब परिचित हैं। इसके लिए निगम की ओर से शहर में चार जोन की सफाई का टेंडर भी लगाया गया है लेकिन कांग्रेस नेत्री का ये ड्रामा समझ से परे है। इस हरकत से लगता है कि उनके दिमाग में कचरा भरा है। शहर का कचरा हम साफ कर देंगे लेकिन दिमाग का कचरा कैसे साफ होगा। भगवान इनको सद्बुद्धि दे।

- रविंद्र भाटिया, पार्षद, वार्ड-10
काफी शिकायतें मिलीं, जिस पर चलाया यह अभियान
शहर से कूड़े को न उठाने और गंदगी की काफी शिकायतें मिलीं। वार्ड की सफाई करवाने के लिए अभियान भी चलाया है। इसके चलते बोरों का कूड़ा भरकर भाजपा नेताओं को भेज रहे हैं। इसकी शुरुआत वार्ड-10 से की है।
- नीरजा बाहरी, महिला जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed