{"_id":"625730b113454e3a4e3f200d","slug":"congress-leader-did-not-get-light-audio-viral-panipat-news-knl1048734165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेत्री को नहीं मिली लाइट, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेत्री को नहीं मिली लाइट, ऑडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। शहरी विधायक की ओर से शहर में मंगवाई गई नई ब्रांडेड 9800 लाइटें आज तक इंस्टॉल नहीं हो पाई हैं। इनकी शहर को काफी जरूरत है लेकिन इनमें से काफी लाइटें निगम और पार्षदों के कार्यालय में पड़ी हैं। इसे संबंध कांग्रेस नेत्री नीरजा बाहरी ने भी एक ऑडिया वायरल की है। इसमें उन्होंने स्ट्रीट लाइटों के मुद्दे पर निगम अधिकारियों से जवाब तलब किए हैं।
कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष नीरजा बाहरी ने बताया कि वार्ड नंबर 9 के अंतर्गत आने वाले एरिया में स्ट्रीट लाइटों की कमी थी। इससे लोग काफी परेशान थे। रात को अंधेरा होने से कई बार बुजुर्ग गलियों में गिर चुके थे। उन्होंने निगम से लाइट लगवाने की गुहार की लेकिन वे नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने एक लाइट की व्यवस्था की और दूसरी लाइट के लिए 1200 रुपये दिए। इसके बाद एक खराब लाइट को रिपेयर करवा दिया गया और दूसरी लाइट को इंस्टॉल करवाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पर शहर के नेेताओं ने निगम अधिकारियों पर ये दबाव बनाया कि विपक्ष के पास स्ट्रीट लाइट कैसे आई। इस पर एक अधिकारी के साथ उनकी फोन पर काफी देर बहस तक हुई। जिसकी उन्होंने ऑडियो तक वायरल की।
शहरी विधायक तक पूछ चुके हैं सवाल
बता दें कि शहरी विधायक प्रमोद विज भी भरे सदन में अधिकारियों से नई लाइटों पर सवाल पूछ चुके हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने औद्योगिक सेक्टरों में दो जगह 150 लाइटें पहुंचवाई थी लेकिन इनमें से सिर्फ 100 लाइटें ही पहुंची। उन्होंने बाकी लाइटों पर अधिकारियों से जवाब तलब किया।
विज्ञापन
दस दिन में लगवाई जाएंगी लाइट, दिया नोटिस
अभी तक करीब 500 लाइट इंस्टॉल नहीं हो पाई हैं। इनको लगवाने के लिए एजेंसी को नोटिस भेजा गया है। आगामी दस दिन में लाइट लगवा दी जाएंगी। उक्त ऑडियो में कुछ भी गलत या अनाप शनाप नहीं बोला गया है। -गौरव कुमार, जेई, इलेक्ट्रिकल विंग, नगर निगम, पानीपत।