फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Congress going to UP stopped at the border, sat on dharna

यूपी जा रहे कांग्रेसियों को बार्डर पर रोका, धरने पर बैठे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Congress going to UP stopped at the border, sat on dharna
बापौली। पानीपत से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना होती हुई महिला कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : Panipat
पानीपत। लखीमपुर खीरी प्रकरण में मृतक किसानों को न्याय दिलाने और कांग्रेसी नेताओं के साथ की गई बदसलूकी के विरोध में प्रदेश के कांग्रेस नेताओं का समूह वीरवार को उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुआ। संजय चौक से आगे बढ़ने पर उन्हें पुलिस ने यूपी-हरियाणा बार्डर पर रोक लिया लिया। इससे नाराज कांग्रेसी नेताओं ने बार्डर पर स्थित पेट्रोल पंप पर धरना शुरू कर दिया। फिर घंटे भर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

विरोध करने वाले नेताओं में पूर्व मुख्य मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुुमारी शैलजा और प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल समेत प्रदेश भर से करीब 15 कांग्रेसी विधायक आदि शामिल रहे। इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि किसानों की हत्या से दर्दनाक कुछ भी नहीं हो सकता। कुमारी शैलजा ने कहा कि हमारा संघर्ष इन किसानों के संघर्ष के आगे कुछ भी नहीं है। नेता विपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि ये बात तो सभी जानते हैं कि भाजपा किसान विरोधी पार्टी है पर अब तो किसानों की हत्यारी भी बन गई है। लोकतंत्र का गला घोटकर मारे गए किसानों के परिवार से मिलने से भी कांग्रेस नेताओं को रोका जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व विधानसभा स्पीकर डॉ रघुवीर सिंह कादयान ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के भाषण को लेकर एक प्रस्ताव भी रखा, जिसका सभी नेताओं ने हाथ उठाकर समर्थन किया और मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा। पूर्व नेता हरियाणा कांग्रेस विधायक दल और विधायक किरण चौधरी ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। करीब घंटे भर प्रदर्शन के बाद कांग्रेसी वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के ये नेता रहे मौजूद
इस दौरान पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन, विधायक आफताब अहमद, गीता भुक्कल, बीबी बत्रा, शकुंतला खटक, जगबीर मलिक, जयवीर वाल्मीकि, बलवीर वाल्मीकि, धर्म सिंह छोकर, रेनू बाला, प्रदीप चौधरी, चिरंजीव राव, अमित सिहाग, इंदूराज नरवाल, शमशेर सिंह गोगी, शीशपाल केहरवाला, मम्मन खान, सुरेंद्र पवार, पूर्व सांसद चर णजीत सिंह रोड़ी, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा , कृष्णमूर्ति हुड्डा, बिजेंद्र कादयान, पूर्व सीपीएस रामकिशन गुर्जर, पूर्व विधायक ललित नागर, बलवान सिंह दौलतपुरिया, बंताराम वाल्मीकि, रिसाल सिंह, संजय अग्रवाल, धर्मपाल गुप्ता, सुरेश गुप्ता, वीरेंद्र पाल शाह, जितेंद्र कुंडू, कृष्ण सातरोड समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बापौली। सनौली-यूपी बॉर्डर पर यूपी पुलिस द्वारा कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह ह?

बापौली। सनौली-यूपी बॉर्डर पर यूपी पुलिस द्वारा कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह ह?- फोटो : Panipat

बापौली। सनौली-यूपी बॉर्डर पर यूपी पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ता हुए आमने-सामने ।

बापौली। सनौली-यूपी बॉर्डर पर यूपी पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ता हुए आमने-सामने ।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed