{"_id":"60b9300b8ebc3ee4a41542f0","slug":"congress-created-ruckus-on-corporation-s-corruption-issues-demanded-resignation-from-bjp-leaders-panipat-news-knl72004933","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम के भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने मचाया बवाल, भाजपा नेताओं से मांगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम के भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने मचाया बवाल, भाजपा नेताओं से मांगा इस्तीफा
विज्ञापन
नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक के रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़े जाने के प्रकरण पर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार पर जमकर धावा बोला। वीरवार को निगम कार्यालय के बाहर कांग्रेस के युवा मोर्चा ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेसी नेताओं ने इस प्रकरण को प्रदेश का सबसे बड़ा रिश्वत प्रकरण बताया है। कांग्रेसी नेताओं ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए सांसद, विधायक, मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी।
कांग्रेस के युवा मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र कुंडू के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की। जितेंद्र कुंडू ने कहा की स्ट्रीट लाइट घोटाले से लेकर कचरा घोटाला, पार्क घोटाला और अब 13 लाख 70 हजार रुपये की रिश्वत का मामला ये दर्शाता है कि वे सभी मिलकर नगर निगम को बेचना चाहते हैं। जितेंद्र कुंडू ने नगर निगम द्वारा कंपनी को दिए गए सफाई ठेके पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में शहर की सफाई का ठेका केवल 40 लाख रुपये का होता था। अब भाजपा राज में ये ठेका साढ़े 3 करोड़ तक पहुंच गया है। इसके बावजूद शहर में सफाई नहीं हो रही है। हर जगह कूड़ा कचरा पड़ा रहता है। नालियां ब्लॉक हैं, पार्कों में गंदगी के ढेर लग चुके हैं।
आज चुनाव करवा दो, मिल जाएगा सबक
जितेंद्र कुंडू ने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों को अपनी जीत का वहम था, अगर अभी चुनाव करवा दिया जाएं तो वहम दूर हो जाएगा। इन नेताओं की जमानत जब्त हो जाएगी। जनता इनको वोट की चोट से जवाब देगी।