फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Congratulated for creating law and order in Shri Ram Shobha Yatra

Panipat News: श्रीराम शोभायात्रा में कानून एवं व्यवस्था बनाने पर किया अभिनंदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Congratulated for creating law and order in Shri Ram Shobha Yatra
पानीपत। अयोध्या श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर पानीपत में जीटी रोड पर निकाली करीब ढाई किलोमीटर लंबी श्रीराम शोभायात्रा में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने शोभायात्रा को अलग अनुभव वाली बताया।
विज्ञापन

जिमखाना क्लब में शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने रविवार को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि पानीपत का इतिहास बड़ा स्वर्णिम है। श्रीराम शोभायात्रा भी एक ऐतिहासिक हुई। इसको भी इतिहास हमेशा याद रखा जाएगा। लोगों ने मिलकर विशाल शोभायात्रा को विराट शोभायात्रा का रूप दे दिया। आयोजन समिति के सदस्य कृष्ण रेवड़ी, रमेश माटा व वेद पाराशर ने धार्मिक व सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम शोभायात्रा में धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक, व्यवसायिक व सभी राजनीतिक पार्टियों का सहयोग मिला। यह नगर का पहला ऐसा कार्यक्रम था, जिसमें सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने आधुनिकता से भाग लिया। एडीसी वीना हुड्डा, डीएसपी सतीश गौतम, उद्योगपति अविनाश पालीवाल, सियाराम गुप्ता, विनोद धमीजा, सुरेंद्र मित्तल, राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार व भूपेंद्र चुघ को सम्मानित किया। सांसद संजय भाटिया, राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार व विधायक प्रमोद विज ने अधिकारियों के सहयोग की सराहना की। इस मौके पर सीटीएम राजेश सोनी, एसडीएम अमित कुमार, मनदीप शर्मा, तहसीलदार वीरेंद्र गिल, मास्टर मुकेश बोस, विकास गोयल, महेश थरेजा, रविंद्र सैनी व प्रीतम गुज्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed