फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Confidence of foreigners lifted from China, entrepreneurs of Panipat won hearts

चीन से उठा विदेशियों का विश्वास, पानीपत के उद्यमियों ने जीता दिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Confidence of foreigners lifted from China, entrepreneurs of Panipat won hearts
Confidence of foreigners lifted from China, entrepreneurs of Panipat won hearts - फोटो : Panipat
पानीपत। औद्योगिक नगरी पहुंचा इजरायली प्रतिनिधिमंडल यहां के टेक्सटाइल उत्पादों से बेहद प्रभावित हुआ। यही कारण है कि उन्होंने न सिर्फ चीन के उत्पादों की गुणवत्ता और उसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाया, बल्कि यहां करोड़ों के आर्डर भी दिए। यहां कंपनियों के सैंपल देखने और जांचने के बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि अब तक वे चीन से ही कारोबार करते रहे हैं, लेकिन अब उनकी प्राथमिकता पानीपत होगी।
विज्ञापन

इजरायल का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल वीरवार की देर शाम पानीपत पहुंचा था, जो शुक्रवार को दिनभर औद्योगिक नगरी के टेक्सटाइल उद्योग का जायजा लेता रहा। इस दौरान प्रतिनिधमंडल में शामिल उद्यमी फ्रेंकेट ने कहा कि पानीपत के उत्पाद बहुत सुंदर है। उन्होेंने कहा कि पानीपत के उत्पाद विश्व भर में प्रसिद्ध हैं। सच में इनकी गुणवत्ता का कोई मुकाबला नहीं है। पानीपत में जो दरी, बाथमेट, तौलिये, बेडसीट, कंबल और अन्य होम फर्निसिंग का सामान मिलता है, ऐसा विश्व में कहीं और नहीं है। दूसरी ओर चीन बेशक टेक्सटाइल का सस्ता सामान उपलब्ध कराता है, लेकिन उसकी गुणवत्ता काफी निम्न होती है। चीन में जिन उत्पादों के सैंपल दिखाते हैं, माल उसके उलट भेजते हैं, वो सिर्फ सैंपल की गुणवत्ता पर जोर देते हैं। उद्यमी इस बात को समझ चुके हैं, इसलिए अब उन्होंने पानीपत की ओर रुख किया है।
विज्ञापन

जर्मनी में लगी प्रदर्शनी से मिली संजीवनी-
पानीपत के उद्यमी साल में तीन बार विदेशों में प्रदर्शनी लगाते हैं। इसके तहत बीते अगस्त में जर्मनी में प्रदर्शनी लगाई गई थी। यहां विश्व भर से पहुंचे खरीदार पानीपत के उत्पादों को देखकर आकर्षित हुए थे। कई देशों के उद्यमियों ने वहां भी ऑर्डर दिए थे। कुछ देशों के उद्यमियों को पानीपत के एक्सपोटर्स ने भारत आने का भी न्योता दिया था। इसी के तहत शुक्रवार को इजरायली प्रतिनिधिमंडल ने यहां के उत्पादों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही हाथोंहाथ आर्डर भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 हजार करोड़ पहुंचा पानीपत एक्सपोर्ट
पानीपत विश्व के लगभग 110 देशों में 16 हजार करोड़ का माल एक्सपोर्ट करता है। ये पिछले तीन साल में 20 प्रतिशत बढ़ा है। पानीपत के उत्पादों को विश्व भर में सराहा जा रहा है। हाल ही में ईरान और इराक में भी एक्सपोर्ट शुरू हो चुका है।

चाइना में बनने वाले प्रोडक्ट को भारत में भी बनाने की मांग : धमीजा
निर्यातक विनोद धमीजा ने बताया कि उन्हें विदेशों में लगने वाली प्रदर्शनी से काफी फायदा हुआ है। यही कारण है कि एक्सपोर्ट में एकदम उछाल आया है और पहले के मुकाबले इस बार दिवाली पर अच्छे ऑर्डर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इजरायली प्रतिनिधिमंडल पानीपत के टेक्सटाइल उद्योग से काफी प्रभावित रहा। यही कारण है कि भविष्य में बेहतर कारोबार की आस जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed