{"_id":"69fd00f18e86e571c70b792f","slug":"complaints-are-not-getting-resolved-in-the-camp-panipat-news-c-244-1-pnp1001-156774-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शिविर में शिकायतों का नहीं मिल रहा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शिविर में शिकायतों का नहीं मिल रहा समाधान
विज्ञापन
जनता समाधान शिविर में समस्या रखते फरियादी। स्रोत : सूचना विभाग
पानीपत। जिला स्तरीय जनता समाधान शिविर में लोगों को छोटी-छोटी शिकायतों का भी समाधान नहीं मिल पाया। लोगों को दरबार से आश्वासन लेकर लौटना पड़ा। दरबार में 14 में से अधिकतर परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड और बिजली के बिल से संबंधित रही। जिला स्तरीय जनता समाधान शिविर वीरवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर लगाया गया।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने शिविर की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि जनता समाधान शिविर सरकार और आमजन के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम बन रहे हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समाधान तय समय सीमा में पारदर्शिता के साथ किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा और न्याय के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
उरलाना कलां गांव के सोमनाथ ने उनकी इंक्रीमेंट वेरिफिकेशन नहीं हो सकी है। वह अधिकारियों के कई बार चक्कर काट चुका है। इसका समाधान नहीं हो पाया है। सपना रानी ने बताया कि उनके घर में कोई कमाने वाला नहीं है। वह रोजगार के आवेदन कर चुकी हैं। उनको रोजगार नहीं मिल पाया है। उन्होंने सफाईकर्मी की नौकरी की मांग की। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इसके निर्देश दिए। विद्यानंद कॉलोनी के रमेश ने बताया कि उनके परिवार पहचान पत्र में आय अधिक दिखा दी। इससे उनका राशन कार्ड काट दिया गया। जनता समाधान शिविर में वीरवार को विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 14 समस्याएं प्राप्त हुईं, जिन्हें उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम मनदीप कुमार, नगराधीश टीनू पोसवाल आदि माैजूद रहे।