फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Complaint of harassment against the manager of the electronic company and the finance company

इलेक्ट्रोनिक कंपनी व फाइनेंस कंपनी के मैनेजर के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Complaint of harassment against the manager of the electronic company and the finance company
इलेक्ट्रानिक कंपनी व फाइनेंस कंपनी के मैनेजर पर एक व्यक्ति ने प्रताड़ित करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित का आरोप है कि उसको खराब एलईडी देकर ठगा गया। इसकी शिकायत की तो उसको जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित बाइक पर खुद को ठगे जाने के पोस्टर लगाकर शहर में घूमकर इसका विरोध भी कर रहा है। उसने शनिवार को इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव बिंझौल निवासी विनोद पुत्र बलवान ने बताया कि उसने 2 नवंबर 2021 को एक इलेक्ट्रानिक कंपनी से किस्तों में एलईडी ली थी। 11 माह बाद ही एलईडी खराब हो गई जबकि उसकी वारंटी तीन साल की थी। वो एलईडी ठीक कराने के लिए 10-15 बार शोरूम में गया लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। 20 अक्तूबर को दोबारा शोरूम पर गया तो यहां इलेक्ट्रानिक कंपनी के मैनेजर व फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने उसको धक्के मारे। उसके साथ बदतमीजी की और उसको शोरूम से निकाल दिया। इन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने पुलिस को अपनी जान का खतरा भी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed