फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Companion killed by bricking, ASI reached the spot, died of brain hemorrhage

ईंट भट्ठे पर श्रमिक ने साथी की हत्या की, मौके पर पहुंचे एएसआई की भी ब्रेन हेमरेज से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Companion killed by bricking, ASI reached the spot, died of brain hemorrhage
इसराना। गांव बांध मोड़ स्थित ईंट भट्ठे पर एक श्रमिक ने शराब के नशे में दूसरे साथी पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में घायल साथी की मौत हो गई। दोनों श्रमिकों का शराब के नशे में 14 अगस्त की रात को झगड़ा हुआ था। इसराना थाना पुलिस ने ईंट भट्ठा मालिक की शिकायत पर आरोपी श्रमिक पर केस दर्ज कर कर लिया है। पुलिस ने डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं दूसरी ओर इस वारदात की सूचना पर ईंट भट्ठे पर पहुंचे इसराना पुलिस थाना के एएसआई की भी ब्रेन हेेमरेज से मौत हो गई। एएसआई के शव का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसराना पुलिस को दी शिकायत में बुआना लाखु निवासी सोमबीर ने बताया कि उसके गांव बांध के मोड़ पर हनुमान ईंट भट्ठा नाम से एक भट्ठा है। इस ईंट भट्ठे पर पप्पू ठेकेदार की लेबर काम करती है। इन दिनों बरसात का मौसम है। इसलिए ईंट भट्ठे बंद पड़े हैं। इसी कारण पप्पू ठेकेदार के साथ कुछ लेबर अपने पैतृक गांव चली गई मगर पप्पू की पत्नी व उसके बच्चे ईंट भट्ठे पर बनी झुग्गियों में ही रहते हैं। 14 अगस्त की रात पप्पू की पत्नी का उसके पास एक फोन आया कि भट्ठे पर बिहार के लखीसराय जिले के मनकथा गांव के बालक राम का और बिहार के सेखपुरा जिले के बरविछा कुथौर गांव निवासी सिंगाहसन मांझी का आपस में झगड़ा हो गया है।
विज्ञापन

फोन करने वाले ने बताया कि दोनों शराब के नशे में हैं और सिंगाहसन मांझी ने बालक राम के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इसमें बालक राम घायल हो गया।
सोमबीर ने बताया कि सूचना मिलने पर उसने ईंट भट्ठे पर घायल बालक राम के इलाज के लिए अपने परिचित डॉ. प्रदीप को भेजा। डॉ. प्रदीप बालक राम ने उसे अपने क्लीनिक पर ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया और फिर बालकराम को वापस ईंट भट्ठे पर छोड़ दिया गया मगर 15 अगस्त की सुबह बालकराम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को जल्द करेंगे गिरफ्तार : एसएचओ
भट्ठे पर हुई वारदात में आरोपी श्रमिक पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- दीपक कुमार, एसएचओ इसराना पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed