फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Communist Party of India protested and submitted memorandum

Panipat News: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने रोष प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
Communist Party of India protested and submitted memorandum
पानीपत। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के देशव्यापी आह्वान पर वृद्धावस्था और विधवा पेंशन की राशि बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में सीपीआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना दिया और सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता वरिष्ठ सीपीआई कर्मचारी नेता मंगल सिंह दिलावरी ने और संचालन सीपीआई के जिला सचिव पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने किया ।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने उपायुक्त डाॅ. वीरेंद्र सिंह दहिया को राज्यपाल हरियाणा के नाम एक मांगपत्र दिया। सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने कहा कि वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन बढा़कर आठ हजार रुपये मासिक की जाए। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल की जाए। सरकारी महकमों में खाली पड़े पदों को जल्द भरा जाए। मनरेगा का बजट बढाया जाए। इस मौके पर राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राम रतन एडवोकेट , किसान नेता माम चंद सैनी , सेवा सिंह मलिक , कर्मचारी नेता जितेश कुमार ,बिसंबर, सतनारायण , रुपेश कुमार , ओम प्रकाश कश्यप, व बिजेंद्र स्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed