फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Commissioner changed many employees of tax branch

आयुक्त ने बदले टैक्स ब्रांच के कई कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Commissioner changed many employees of tax branch
पानीपत। नगर निगम की संपत्ति कर शाखा के कर्मचारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद निगम आयुक्त ने संपत्ति कर शाखा के कई कर्मचारियों को बदल दिया है। वहीं, कई अधिकारियों व कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी है। अभी भी कुछ कर्मचारी पुरानी सीटों पर विराजमान हैं। आयुक्त का कहना है कि इन सभी कर्मचारियों को भी बदला जाएगा।
विज्ञापन

उप निगम आयुक्त के आने के बाद इन कर्मचारियों को भी दूसरे कर्मचारियों के साथ अदला-बदली की जाएगी, ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके और निगम में दलाली प्रथा की मिलने वाली शिकायतों का भी समाधान हो सके। दूसरी तरफ भ्रष्टाचार के आरोपों में संलिप्त कर्मचारियों की जांच को निगम के अधीक्षण अभियंता को सौंपा गया है। उनकी जांच में शामिल तफतीश को लेकर संबंधित कर्मचारियों को भी आदेश दिए गए हैं। एसई के छुट्टी पर जाने की वजह से जांच अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि 5 जनवरी को उनके आने के बाद जांच की जाएगी। जिसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

निगम ने आयुक्त ने जारी किए आदेशों में लेखाकार चंचल भान को वर्तमान कार्य के साथ लिपिक सचिन के वार्डों की फाइलों, रिकवरी आदि के काम की भी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलाव...
- लिपिक रविकांत को लिपिक अनिल के स्थान पर नो ड्यूज प्रमाण पत्र से संबंधित काम करने का कार्यभार सौंपा गया है।
- लिपिक अनिल कुमार व रमेश अब रैंट ब्रांच, विज्ञापन व टावर संबंधित फाइलों का निपटान करवाने का काम करेंगे।
- लिपिक प्रवीण को संपत्ति कर शाखा में लिपिक रमेश की जगह पर फाइलों व रिकवरी का काम दिया गया है।
- लिपिक सचिन को संपत्ति कर शाखा में लिपिक दिपिका व तुषार के स्थान पर ऑनलाइन काम करवाने की जिम्मेदारी दी गई है।
- लिपिक दिपिका व आउटसोर्सिंग के लिपिक संदीप शर्मा को स्थापना शाखा में व कार्यालय में प्रयोग होने वाली स्टेशनरी की खरीद व कार्यालय की शाखाओं में वितरित करने का कार्य दिया गया है।

- आउसोर्सिंग लिपिक नवदीप को लिपिक प्रवीण की जगह पर डायरी डिस्पैच का काम दिया गया है।
प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के हर काम पर अब निगरानी रखी जा रही है। ब्रांच के कई कर्मचारियों को बदल दिया है, कुछ को बदलना बाकी है। नए कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी। -आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed