फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Colony residents will fight a legal battle against the Wakf Board

Panipat News: वक्फ बोर्ड के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे कॉलोनीवासी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Colony residents will fight a legal battle against the Wakf Board
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। दीनानाथ काॅलाेनी के लोग अपने आशियाने बचाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। कॉलोनीवासियों ने इसके लिए कानूनी विशेषज्ञों से संपर्क किया है। इसके साथ सरकार मंत्री और विधायक से भी मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे।
एक काॅलाेनाइजराें ने 20 वर्ष पूर्व इस जमीन काे अपने बता फुल पेमेंट एग्रीमेंट पर अलग-अलग लोगों को प्लाट काटकर बेच दिए थे। अब सभी प्लाटाें पर घर बने हैं। कोर्ट के आदेश पर इनको गिराने की तैयारी चल रही है। वक्फ बाेर्ड दीनानाथ कॉलोनी में 350 मकान खाली कराने की मांग पर 2012 में काेर्ट गया था। इसमें लगातार सुनवाई चल रही थी। इसमें हाल में फैसला आया है। जिसमें मकान खाली करने का फैसला दिया है। इन मकानों को 28 अप्रैल तक खाली करना है। गत दिनों लोगों को कार्रवाई का पता चला तो वे विरोध में उतर आए।
विज्ञापन

कॉलोनीवासी धीर सिंह और रणबीर ने बताया कि मकान लंबे समय से बने हुए हैं। वे अब इनको गिरने नहीं देंगे। वे वक्फ बोर्ड के फैसले के आगे अपील करेंगे। इसके लिए कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। लोगों ने अपने खून पसीने की कमाई से मकान बनाए हैं। पूर्व मेयर सुरेश वर्मा ने कहा कि अब काेर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। कॉलोनी के लोगों के साथ हैं। वे उनको अकेला नहीं छोड़ेंगे। लोगों को साथ लेकर सरकार के दरवाजे पर भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन :
दीनानाथ काॅलाेनी में बाेर्ड की जमीन पर है। यह जमीन पहले खेती के लिए पट्टे पर ली थी। खाली जमीन पर भी मिट्टी डाली जा रही है। कोर्ट ने बोर्ड के हक में फैसला दिया है। कब्जा दिलवाना कोर्ट और प्रशासन का काम है।
माेइनुद्दिन, कार्यकारी अधिकारी, वक्फ बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed