{"_id":"66aae73b90612fb1390b1475","slug":"colleges-await-directors-approval-to-fill-vacant-seats-panipat-news-c-244-1-pnp1001-121991-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कॉलेजों को रिक्त सीटों को भरने के लिए निर्दशालय की मंजूरी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कॉलेजों को रिक्त सीटों को भरने के लिए निर्दशालय की मंजूरी का इंतजार
विज्ञापन
पानीपत। कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में रिक्त सीटों पर दाखिला देने को लेकर उच्चतर शिक्षा निदेशालय की मंजूरी का इंतजार है। जानकारों की माने तो कॉलेजों में कई कोर्स में 15 से 20 प्रतिशत तक सीट खाली हैं। जबकि कई कारणों के चलते इन दिनों में कॉलेजों में दाखिला नहीं ले सके थे। ऐसे युवा अब दाखिला लेने के लिए कॉलेजों के चक्कर लगा रहे हैं।
जिले सहित प्रदेश कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष के लिए तीसरे चरण में ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो गई। वहीं, प्रदेश में स्नातक में दाखिले का आंकड़ा 117714 तक जा चुका है। जबकि अब तक 168570 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। मंगलवार को अंतिम दिन 1652 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया, जबकि 5321 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। सोमवार को 1619 ने पंजीकरण कराया था और 2260 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। अब तक 157706 के आवेदन पूर्ण किए जा चुके हैं, जबकि 108418 के आवेदन सत्यापित किए जा चुके हैं। 1009 विद्यार्थियों के आवेदन पर
आपत्ति लती है, जबकि 49288 सत्यापन लंबित हैं। अब 67666 लड़कियों और एससी, बीसी वर्ग के 64087 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
जिले के कॉलेजों में 85 फीसदी हुए दाखिले
जिले के 14 कॉलेजों में करीब 11140 सीटों के लिए चली तीन चरण की ओपन काउंसलिंग की गई। शहर के प्रमुख महाविद्यालयों में करीब 85 फीसदी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। दाखिला करने के मामले में जिले का आर्य पीजी महाविद्यालय प्रदेश में पांचवें और जिले में पहले स्थान पर है। आर्य महाविद्यालय में 2420 सीटों में से 1923 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं। वहीं, एसडी काॅलेज में करीब 1600 और आईबी कॉलेज में करीब 1300 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं।
विज्ञापन
वर्जन :
कॉलेज में नए सत्र में दाखिला प्रक्रिया बंद हो चुकी है। सभी विभागाध्यक्षों से रिक्त सीटों की रिपोर्ट मांगी गई है। निदेशालय की मंजूरी के बाद रिक्त सीटों पर दाखिला किया जाएगा।
डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य पीजी कॉलेज।