फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Colleges are back in business, first year undergraduate classes begin

Panipat News: कॉलेजों में लौटी रौनक, स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू

Sat, 02 Aug 2025 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 02 Aug 2025 03:35 AM IST
विज्ञापन
Colleges are back in business, first year undergraduate classes begin
पानीपत। स्कूल की दहलीज पार कर युवा कॉलेज में पहुंच गए हैं। स्नातक प्रथम वर्ष की शुक्रवार को कक्षा शुरू हुई। विद्यार्थी सुबह ही अपने कॉलेज में पहुंचे। कहीं उनका स्वागत इंडक्शन कार्यक्रम के माध्यम से किया तो कहीं हवन में आहुति डाली गई। विद्यार्थियों में हल्की झिझक भी रही। वे खुद को संभालने में लगे रहे। कॉलेज प्रबंधन ने इंडक्शन कार्यक्रम में अनुशासन के साथ नियमों के साथ लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने का संदेश दिया। वहीं विद्यार्थियों में कॉलेज के पहले दिन को यादगार बनाने में लगे रहे।
विज्ञापन


एसडी पीजी कॉलेज में विज्ञान, वाणिज्य और आर्ट्स प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने विभिन्न विभागाध्यक्ष व प्रोफेसर के साथ मिलकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक व खेलकूद की गतिविधियों, लाइब्रेरी, क्रीड़ा क्षेत्र, कैंटीन, सेमिनार हाल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और कॉलेज में अनुशासन रखने संबंधी विस्तृत जानकारी दी। कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल और कोषाध्यक्ष विशाल गोयल ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। मंच संचालन अंग्रेजी विभाग की अध्यापिका डॉ. मोनिका खुराना ने किया। डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को नए पाठ्यक्रम के अनुसार लागू किया है। इसके तहत दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को अपनी मनपसंद के विषय चुनने की आजादी है। प्रथम सत्र में पर्यावरण, संस्कृति, मानव मूल्य, महिला नैतिकता, संचार कौशल और कंप्यूटर की शुरुआती पढ़ाई इत्यादि को शामिल किया है। इस मौके पर डॉ. संतोष कुमारी, डॉ. प्रियंका चांदना, कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश गर्ग, डॉ. सुशीला बेनीवाल, डॉ मुकेश पुनिया व डॉ एसके वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन




आईबी पीजी कॉलेज में दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। शुक्रवार काे पहले दिन कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम किया। प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में कंप्यूटराइज्ड पुस्तकालय, लैंग्वेज लैब, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, जिम तथा अन्य आधारभूत सुविधाएं हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को कॉलेज में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया। डॉ. पूनम मदान ने परीक्षा नियंत्रक के तौर पर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित परीक्षा से संबंधित मापदंडों के बारे में बताया। डॉ. अर्पणा गर्ग ने प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। सांस्कृतिक गतिविधियों की प्राभारी डॉ. सुनीता ढांडा ने सांस्कृतिक, कला संकाय से कनक शर्मा ने समय सारिणी की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. राजेश कुमार ने खेल की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। खुश्बू ने राष्ट्रीय सेवा योजना और डॉ. नरवीर ने राष्ट्रीय कैडेट कोर के बारे में जानकारी दी। मंच का संचालन डॉ. निर्मला ने किया। इस मौके पर डॉ. गुरनाम सिंह, डॉ. सीमा, डॉ. निधि, डॉ. शर्मिला यादव, डॉ. जोगेश, डॉ. स्वाति पुनिया, डॉ. भगवंत कौर, हिमांशी, डॉ. नेहा पुनिया, डॉ. मोनिका वर्मा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




चौधरी देवीलाल में हवन के साथ नया सत्र शुरू किया

चौधरी देवीलाल मेमोरियल कन्या पीजी महाविद्यालय सिवाह पानीपत में शिक्षा सत्र 2025 -26 का शुभारंभ हवन के साथ किया। मुख्यातिथि विजय लक्ष्मी पालीवाल रही। प्राचार्या डॉ. सुमन लता, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रोफेसर उर्मिल, वूमेन सेल इंचार्ज प्रोफेसर प्रियंका मुख्यातिथि का स्वागत किया। विजय लक्ष्मी पालीवाल ने हवन में आहुति डाली और नव आगंतुक छात्राओं को आशीर्वाद दिया। महिला पुलिस थाना की प्रभारी रेखा देवी, एएसआई संतोष व ज्योति ने सोशल मीडिया के माध्यम हो रहे अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पीस एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा एक लेक्चर रखा गया। उन्होंने बताया कि शांति जीवन के लिए आवश्यक है। शीतल दास जैन फाउंडेशन से तेज प्रकाश जैन भी उपस्थित रहे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रोफेसर उर्मिला, वूमन सेल प्रभारी प्रोफेसर प्रियंका मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed