फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Collector rates may increase by 10 to 20 percent in the city

Panipat News: शहर में 10 से 20 प्रतिशत बढ़ सकते हैं कलेक्टर रेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Collector rates may increase by 10 to 20 percent in the city
पानीपत। शहर समेत जिले में इस बार 10 से 20 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाए जा सकते हैं। शहर की प्राइवेट कॉलोनियों व नेशनल हाईवे के साथ लगती जमीन के कलेक्टर रेट कुछ अधिक बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ कुछ सामान्य कॉलोनियों में कलेक्टर रेट अपेक्षाकृत कम बढ़ाए जाएंगे। प्रशासन का मानना है कि कई बार रेट अधिक बढ़ने पर लोग रजिस्ट्री कराने नहीं आते। इससे राजस्व को हानि होती है।
विज्ञापन

नए कलेक्टर रेट एक अप्रैल से लागू होंगे। इसके लिए उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने वीरवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें बीडीपीओ भी शामिल रहे। उपायुक्त ने कलेक्टर रेट के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्लेक्टर रेट को लेकर अधिकारी सावधानीपूर्वक कार्य करें। रेट बढ़ाने से पूर्व अधिकारी मंथन व चिंतन करना ना भूले। कई बार यह देखने में आया है कि जहां पर क्लेक्टर रेट ज्यादा किए गए हैं, वहां पर रजिस्ट्री का काम रुक जाता है। जिससे आम आदमी को परेशानी होती है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी क्लेक्टर रेट बढ़ाने से पहले स्थिति का आकलन करें व उसके पश्चात ठोस निर्णय लें। इस मौके पर एसडीएम ब्रह्मप्रकाश, एसडीएम इसराना आशीष वशिष्ठ, एसडीएम समालखा अमित कुमार, डीडीपीओ राकेश शर्मा, तहसीलदार अस्तित्व शर्मा, ललिता दलाल, बीडीपीओ नितिन यादव, शक्ति सिंह, एसडीओ वीरेंद्र मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed