फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cold increased, night temperature dropped to five degrees

Panipat News: बढ़ी ठंड, रात का तापमान पांच डिग्री पर आया, हवा की रफ्तार 12 किलोमीटर प्रतिघंटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Cold increased, night temperature dropped to five degrees
पानीपत। पिछले चार दिन से ठंड बढ़ गई है। दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 19 पर आ गया है। न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री तक गिरकर रात को पांच डिग्री दर्ज किया गया है। अब शहर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया। सर्द हवाओं से भी जन जीवन प्रभवित हो रहा है। सोमवार को हवा की रफ्तार 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। हालांकि अब तक धुंध से राहत है। आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ेगा। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार अब तापमान और गिरता है तो ये गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन


शहर का एक्यूआई दोबारा बढ़ रहा है। शहर की हवा प्रदूषित हो रही है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है।ठंड का साथ हवा का दबाव बढ़ रहा है। हवा में धूल के कण ऊपर नहीं उठ पा रहे हैं। बुधवार को हवा में धूल के कणों की मात्रा 216 अंक तक पहुंच गई। सोमवार को शहर का एक्यूआई 165 दर्ज किया गया है। सोमवार को हवा में 2.5 की न्यनूतम मात्रा 165, औसत 167 और अधिकतम 168 दर्ज की गई । पीएम- 2.5 की मात्रा छह अंक बढ़ी है। पीएम-10 की मात्रा न्यूनतम 157, औसत 161 और अधिकतम 166 दर्ज की गई है। पीएम- 10 की न्यूनतम व औसत मात्रा दो अंक तक कम हुई है। नाईट्रोजन ऑक्साइड की मात्रा न्यूनतम 27, औसत 30 व अधिकतम 32 दर्ज की गई है। अमोनिया की मात्रा न्यनूतम दो व औसत व अधिकतम तीन दर्ज की गई है। हवा में कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा न्यनूतम 24, औसत 26 व अधिकतम 28 दर्ज की गई। सल्फर डाईऑक्साइड की मात्रा न्यनूतम 12 व अधिकतम 13 दर्ज की गई है। शहर की हवा अब भी काफी प्रदूषित है।
विज्ञापन


पर्यावरण मामलों के विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि हवा की रफ्तार से धूल के कण व धुआं छठ रहा है। हवा धीरे धीरे साफ हो रही है। हालांकि एक्यूआईअब भी येलो जोन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-

तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अगर ठंड बढ़ी और कोहरा हुआ तो ये गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। ठंड का बढ़ना किसानों के लिए अच्छी बात है।

डॉ. राजबीर गर्ग, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, उझा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed