फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cold increased in plains due to snowfall on mountains

Panipat News: पहाड़ों पर बर्फबारी सेे मैदानी क्षेत्रों में बढ़ी ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Cold increased in plains due to snowfall on mountains
पानीपत। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। मैदानी क्षेत्रों में लगातार ठंड बढ़ रही है। बढ़ती ठंड के साथ सुबह व शाम के समय दृश्यता भी कम हो रही है। सुबह की दृश्यता 60 मीटर दर्ज की गई। वहीं शुक्रवार का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ती ठंड के कारण दिनभर लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

बढ़ती ठंड में धुंध का असर भी गहराने लगा है। धुंध के बढ़ते प्रभाव के कारण सुबह के समय की दृश्यता 60 मीटर रही। वहीं हवा की तेज रफ्तार लोगों को सिसराने लगी है। शुक्रवार को हवा की तेज रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं दिन का अधिकतम तापमान दिनभर खिली धूप निकलने के बाद स्थिर बना हुआ है लेकिन सुबह व शाम की ठंड लोगों को ठिठुरने लगी है। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि इस साल पिछले साल की अपेक्षा अधिक ठंड पड़ने की संभावना है। दिसंबर के महीने में इस साल इतनी ठंड दर्ज की जारी है। पहाड़ों की बर्फबारी मैदानी क्षेत्रों में पिघलकर आ रही है जिससे ठंड बढ़ रही है। लोगों को बढ़ती ठंड से स्वयं के साथ परिवार के बुजुर्ग और बच्चों का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए ताकि स्वास्थ्य संबंधी बीमारी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed