Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Coaching will be provided in 45 sports nurseries

Panipat News: 45 खेल नर्सरियों में मिलेगी कोचिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Coaching will be provided in 45 sports nurseries
पानीपत। जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए इस बार 45 खेल नर्सरी शुरू की गई हैं। पिछले साल 34 नर्सरी ही चल रही थी। इस बार 11 नई नर्सरी शुरू की हैं। खेल विभाग इसके लिए खिलाड़ियों का ट्रायल के आधार पर चयन करेगा।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा नर्सरी कबड्डी और वॉलीबॉल की हैं। इसके बाद खो-खो और हैंडबॉल की नर्सरी हैं। ग्रामीण अंचल में नर्सरी की संख्या अधिक हैं।
खेल विभाग ने 31 को जिले की खेल नर्सरियों को बंद कर दिया था। इनको एक अप्रैल को फिर से शुरू किया गया है। विभाग का मानना है कि इन दो महीने में विभिन्न कक्षाओं की परीक्षाएं होती हैं। खिलाड़ियों को परीक्षा की तैयारी के लिए उचित समय मिल जाता है। खेल विभाग ने नर्सरियों की सूची जारी कर दी है। खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों को प्रारंभिक स्तर से ही प्रशिक्षित किया जाता है। नर्सरियों के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल लिया जाता है। जिले में करीब तीन हजार खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

कबड्डी की पांच नर्सरी बनाई गई हैं। इनमें बुड़शाम, खलीला माजरा, आट्टा और शहर में होंगी। वॉलीबॉल की पांच नर्सरी हैं। ये सुताना, मतलौडा, बापौली, लोहारी व भादौड़ में होंगी। हैंडबॉल की चार नर्सरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सरकारी स्कूल शोंधापुर, अहर, सरकारी स्कूल भंडारी और काबड़ी में होंगी। एथलेटिक्स एक नर्सरी समालखा के सरकारी स्कूल में होगी। कुश्ती की दो नर्सरी होंगी। एक डिकाडला और दूसरी शहीद माजरा सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेड़ा में होंगी। बॉक्सिंग की एक नर्सरी आर्या बॉक्सिंग क्लब डाहर में होगी। बास्केटबॉल की दो नर्सरी होंगी। इनमें एक अहर व दूसरी जीएमएस बुड़शाम में होगी। बेसबॉल की एक नर्सरी बबैल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed