फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Coaches engaged in census work, players' training affected

Panipat News: जनगणना में लगे कोच, खिलाड़ियों का प्रशिक्षण प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Coaches engaged in census work, players' training affected
जनगणना में अपनी ड्यूटी देते हुए खो-खो कोच गुलशन कुमार। - फोटो : Archive
पानीपत। जिले के कोच मैदान छोड़कर जनगणना में लगे हुए हैं। ऐसे में नर्सरी और स्टेडियम में खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित हो रहा है। वरिष्ठ खिलाड़ी कोच की जगह मैदान संभाल रहे हैं। जिला खेल विभाग में 23 कोच हैं। इसमें से अधिकतर की ड्यूटी जनगणना में लगाई गई है।
विज्ञापन

कोच दिनभर जनगणना करने में लगे हुए हैं। इसका प्रभाव खिलाड़ियों के प्रशिक्षण पर पड़ रहा है। लगातार बढ़ते कार्यभार के बावजूद मैदान में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का ध्यान तो रख रहे हैं लेकिन पहले की तरह नहीं इन दिनों जिले के विभिन्न खेल स्टेडियमों और प्रशिक्षण केंद्रों में खिलाड़ियों की नियमित प्रशिक्षण नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कोच के आने का समय नियमित नहीं है। कोच सुबह जल्दी मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण, फिटनेस और खेल संबंधी अभ्यास करवा रहे हैं। इसके बाद दिन में उन्हें जनगणना कार्य के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में जाना पड़ रहा है। शाम को फिर से मैदान में लौटकर खिलाड़ियों को अभ्यास कराना पड़ता है। लगातार सुबह से देर शाम तक चलने वाली इस दिनचर्या ने कोचों की जिम्मेदारियों को काफी बढ़ा दिया है। वॉलीबॉल खिलाड़ी सोनिया ने बताया कि व्यस्त दिनचर्या के बावजूद कोच नियमित रूप से मैदान में पहुंच रहे हैं और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण करवा रहे हैं। खो-खो खिलाड़ी शिवानी ने बताया कि को का ड्यूटी जनगणना में लगने के बावजूद भी उन्हें प्रशिक्षण समय पर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनगणना के बीच करा रहे अभ्यास : खो-खो कोच गुलशन कुमार ने बताया कि सुबह और शाम खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना और दिन में जनगणना की ड्यूटी करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो जाता है। दिन में घर की महिला थोड़ी परेशानी होती है। खिलाड़ियों को अभ्यास कराने के बाद दिनभर जनगणना कार्य करना पड़ता है। खिलाड़ियों की तैयारी प्रभावित न हो इसके लिए नियमित रूप से मैदान में पहुंचकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed