{"_id":"5e3b1b3f8ebc3ee5e924f5f4","slug":"cmo-panipat-request-to-distric-ces-judge-for-change-court-duty-panipat-news-knl210321188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट ड्यूटी का बहाना लेकर बंक मार रहे डॉक्टर, सीएमओ ने डिस्ट्रिक एवं सेशन जज को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट ड्यूटी का बहाना लेकर बंक मार रहे डॉक्टर, सीएमओ ने डिस्ट्रिक एवं सेशन जज को लिखा पत्र
विज्ञापन
सिविल सर्जन ने कोर्ट का बहाना लेकर ड्यूटी बंक मारने वाले डॉक्टरों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने डिस्ट्रिक एवं सेशन जज को इस संबंध में एक पत्र लिखा है। डॉ. वर्मा ने पत्र में कहा है कि अस्पताल में डॉक्टरों की बहुत कमी है। अस्पताल में मात्र 32 डॉक्टर हैं, जबकि 70 डॉक्टरों की पोस्ट सेंक्शन हो चुकी हैं। अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की बहुत अधिक कमी है। हर रोज औसतन दो से तीन डॉक्टर कोर्ट ड्यूटी पर रहते हैं। कोर्ट ड्यूटी के बहाने कोर्ट से ड्यूटी आने की बजाय सीधा अपने घर चले जाते हैं। डॉक्टरों की लगातार आ रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए डिस्ट्रिक एवं सेशन जज को पत्र लिखा गया है।
उम्मीद है मांग मानी जाएगी
डिस्ट्रिक एवं सेशन जज के नाम एक पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया गया है कि डॉक्टरों को कोर्ट एविडेंस पर दोपहर बाद ही बुलाया जाए। क्योंकि सुबह के वक्त कोर्ट में बुलाने पर डॉक्टर बंक मारते हैं और मरीजों का इलाज प्रभावित होता है।
-डॉ. संतलाल वर्मा, सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
उम्मीद है मांग मानी जाएगी
डिस्ट्रिक एवं सेशन जज के नाम एक पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया गया है कि डॉक्टरों को कोर्ट एविडेंस पर दोपहर बाद ही बुलाया जाए। क्योंकि सुबह के वक्त कोर्ट में बुलाने पर डॉक्टर बंक मारते हैं और मरीजों का इलाज प्रभावित होता है।
विज्ञापन
-डॉ. संतलाल वर्मा, सिविल सर्जन पानीपत।