फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   cm stachu, birn, enelo, workers

सीएम का पुतला फूंकने आए इनसो कार्यकर्ताओं को खदेड़ा

Tue, 17 Jan 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Tue, 17 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
cm stachu, birn, enelo, workers
पानीपत - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। इनसो कार्यकर्ता भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के बाहर ही सीएम का पुतला फूंकने पहुंचे गए। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया और उनको भगा दिया। इनसो कार्यकर्ता मुख्यमंत्री की युवाओं की अनदेखी के विरोध में नारेबाजी करते हुए पहुंचे थे। कम्युनिस्ट पार्टी ने भी डीसी ऑफिस में प्रदर्शन के लिए जाते समय कुछ देर गेट के बाहर खड़े होकर भाजपा सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस के पसीने छूटे रहे।  


इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयदेव नौल्था और जिलाध्यक्ष बलराज देशवाल युवा कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला लेकर सर्विस लेने से होते हुए आर्य कॉलेज तक पहुंच गए। वे प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के गेट के बाहर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकना चाहते थे। इसकी जानकारी होते ही थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंच गए और सभी को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, कार्यकर्ताओं ने उनकी नहीं सुनी। सभी सीएम के पुतले को आग लगाने लग गए। इसी समय डीएसपी मुख्यालय जगदीप दूहन वहां पहुंच गए। उन्होंने इनसो कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया और कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया।
विज्ञापन



इन मांगों को लेकर फूंक रहे थे पुतला
इनसो जिलाध्यक्ष बलराज देशवाल की अध्यक्षता में पहुंचे कार्यकर्ता ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। इनसो का कहना है कि कॉलेजों में शिक्षकों की नियमित संख्या बहुत कम है। इनकी भर्ती का तरीका भी निदंनीय है। इससे पढ़ाई बाधित हो रही है। लड़कियों की तरह लड़कों को भी बसों में फ्री बस पास सुविधा उपलब्ध कराई जाए। छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएं। कॉलेजों में ईवनिंग क्लास लगाई जाएं। पानीपत में एक राजकीय लॉ कॉलेज स्थापित किया जाए। इस अवसर पर राजिंद्र जैलदार प्रदेश सचिव, कार्तिक जांगड़ा, गोपाल, विजय  और प्रदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed