फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   cm manohar,run for through

सीएम मनोहर लाल ने सभी जिलों के डीसी के साथ रन फार यूथ मैराथन की तैयारियों को लेकर की वीडियो कॉनफ्रेंसिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
cm manohar,run for through
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आगामी 12 जनवरी को हरियाणा के सभी 22 जिला मुख्यालयों पर आयोजित होने वाली रन फार यूथ मैराथन दौड़ को लेकर प्रदेश के सभी उपायुक्तों से वीडियों कांफ्रैंसिंग के माध्यम से वार्ता की। इस कार्यक्रम के लिए अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा भी की। पानीपत के लघु सचिवालय के वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल में उन्होंने अधिकारियों को संबोधित किया। उपायुक्त हेमा शर्मा ने इस कार्यक्रम के लिए अब तक की गई तैयारियों से प्रदेश के मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आगामी 12 जनवरी को प्रदेश के सभी जिलों में रन फार यूथ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। आबादी के अनुसार हर जिले में पांच से दस हजार तक नागरिक इस दौड़ में भाग लेंगे तथा प्रत्येक जिले के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों की घोषणा पहले ही कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी विभागों के अलावा सभी समाजसेवी संस्थाएं, सभी कल्ब, सभी शिक्षण संस्थाएं, सभी पंचायती राज संस्थाओं के सदस्य, नगर निगम व नगरपालिकाओं के सदस्य बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य को सफल बनाने के सभी प्रयास करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त हेमा शर्मा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में मुख्यमंत्री मनोहरलाल को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि पानीपत में यह कार्यक्रम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर 13-17 में आयोजित किया जाएगा और इस रन फार यूथ मैराथन दौड़ को सफल बनाने के सभी प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर एसपी सुमित कुमार, डीएसपी सतीश कुमार के अलावा सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed