फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CM made Purvanchalis his own by greeting in Bhojpuri

Panipat News: सीएम ने भोजपुरी में अभिनंदन कर पूर्वांचलियों को अपना बनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
CM made Purvanchalis his own by greeting in Bhojpuri
पानीपत। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने छठ महापर्व पर भोजपुरी में संबोधन शुरू कर पूर्वांचल के लोगों को अपना बना लिया। हालांकि वे कुछ शब्द ही भोजपुरी में बोल पाए। सीएम ने बाकी कसर पूर्वांचल के लोगों की पक्के घाट और सूर्य मंदिर की वर्षों की मांग की घोषणा कर पूरी कर दी। इस पर पूर्वांचल के लोग खुशी से झूम उठे। प्रसिद्ध गायक एवं सांसद मनोज तिवारी ने इसे बड़ी सौगात बताया और मंच से कहा कि दिल्ली में पक्के घाट को लेकर लंबी लड़ाई करनी पड़ती है। तब जाकर इस तरह का घाट मिल पाता है। यहां एक झटके में एक नहीं तीन-तीन पक्के घाट मिल गए और सूर्य मंदिर भी पूर्वांचल के लोगों को मिल गया। यही नहीं बजट की घोषणा भी बड़ी बात है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार शाम करीब सवा तीन बजे छठ महापर्व पर पूर्वांचलियों द्वारा गोहाना रोड एनएफएल राजबाहे पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। विशिष्ट अतिथि दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने भोजपुरी में पूर्वांचल के लोगों का जोश बढ़ाया। उन्होंने भाजपा की केंद्र और प्रदेश की उपलब्धियां भी गिनाई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के विकास में पूर्वांचल के लोगों का विशेष योगदान है। मकान बनाने से लेकर फैक्ट्री में उत्पादन तक प्रवासियों का विशेष योगदान है। मुख्यमंत्री ने पूजा करने वाली महिलाओं के विश्वास, धैर्य और साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की इस ताकत को पहचानते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटों का आरक्षण दिया है। सांसद मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को हरियाणा का लाला कहकर पुकारा। वे पहली बार छठ महापर्व पर पानीपत पहुंचे थे। उन्होंने मंच से जीया हो हरियाणा के लाला, जीया तू हजार साल... गीत भी गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हरियाणा में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों की मांगों को पिछली सरकारों में नजरअंदाज कर दिया जाता था। आज तक किसी भी सरकार ने उनकी चिंता नहीं की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्थानीय लोगों के केवल अनुरोध मात्र पर ही तीन घाटों और सूर्य मंदिर को मंजूरी देकर जरूरतों को पूरा किया है। इसके विपरीत, दिल्ली में इसी तरह की धार्मिक परियोजनाओं के लिए अक्सर लड़ना पड़ता है। उन्होंने पूर्वांचल की 30 संस्थाओं का आभार जताया। पूर्वांचल समाज के पीएन सिंह, मधु शुक्ला, आनंद झा और चंदन मिश्रा ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
पूर्वांचल के लोगों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। वे सोमवार को सुबह उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी। पानीपत में पांच बड़े आयोजन स्थलों के अलावा अन्य स्थानों पर करीब 50 हजार व्रतियों ने अर्घ्य दिया। इनके साथ करीब ढाई लाख लोगों ने सूर्य भगवान और छठ मैया की पूजा की। पूर्वांचल के लोग इसको लेकर दोपहर बाद ही घाटों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। पुरुष पूजा की टोकरी लेकर पहुंचे। कुछ व्रती लेटकर पूजा स्थल पर पहुंचे।

सूचना, जनसंर्पक, भाषा और संस्कृति विभाग द्वारा मुख्य आयोजन स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। मीनाक्षी पांचाल और हरीश ने भोजपुरी गीतों पर सबका मन मोह लिया। उन्होंने छठ पर्व से जुड़े अलग-अलग गीतों की स्वर लहरियां प्रस्तुत की, जिन पर लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। सांसद मनोज तिवारी ने भी भोजपुरी में भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed