फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CM Flying, RTA seized 16 vehicles

Panipat News: सीएम फ्लाइंग ने आरटीए ने 16 वाहनाें को किया जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
CM Flying, RTA seized 16 vehicles
पानीपत। शहर की सड़कों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आरटीए और सीएम फ्लाइंग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 16 वाहनों को जब्त किया है। इन पर 6.31 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। इनमें ज्यादातर वाहन ओवरलोडर मिले जो बिना पूरे दस्तावेजों के पाए गए। इसके अलावा एक स्कूल बस को भी टीम ने जब्त करने का काम किया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले शनिवार को भी सीएम फ्लाइंग और आरटीए की टीम ने शहर की मुख्य सड़कों पर ओवरलोडेड वाहनों के चालान किए थे। उस दौरान संयुक्त जांच टीम ने कुल 20 ओवरलोडेड वाहनों की जांच पड़ताल कर उन पर 6.18 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। इनमें से 15 वाहनों के पास पूरे दस्तावेज न होने की वजह से इनको जब्त किया गया था। इस कार्रवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम से उप निरीक्षक राज सिंह गुप्तचर इकाई पानीपत से सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार और आरटीए से मोटर वाहन अधिकारी राजेश मलिक मौजूद रहे। जांच टीम अधिकारियों ने कहा कि उनका ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed