फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CM Flying reached the corporation to verify the records, there was a stir

सफाई के रिकॉर्ड की वैरिफकेशन करने निगम पहुंची सीएम फ्लाइंग, मचा हड़कंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
CM Flying reached the corporation to verify the records, there was a stir
पानीपत। नगर निगम के सफाई टेंडरों के रिकॉर्ड के वेरिफिकेशन के साथ कुछ अनसुलझे सवालों के जवाब तलब करने के लिए सीएम फ्लाइंग की टीम सोमवार को फिर से निगम कार्यालय में पहुंच गई। इस बार फिर से टीम का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड करनाल के डीएसपी अजीत सिंह ने किया। सीएम फ्लाइंग के निगम में पहुंचने भर की सूचना से निगम के दोनों कार्यालयों मेेें हड़कंप मच गया। टीम के आने की बात सुनकर कई अफसर तो निगम कार्यालय ही नहीं पहुंचे। इसके बाद आयुक्त ने मोर्चा सभालते हुए टीम के सवालों के जवाब उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन

इस दौरान सफाई शाखा के अधिकारियों से सफाई टेंडरों की जानकारी ली गई। वहीं, बचा हुआ रिकॉर्ड भी लिया गया। इसके बाद टीम ने निगम अफसरों से इंजीनियरिंग ब्रांच के विकास कार्यों पर भी सवाल किए। खास तौर पर एन्हांसमेंट वाले टेंडरों पर टीम की नजर रही। सरकार की ओर से एन्हांसमेंट को लेकर जारी की गई सख्त गाइडलाइन के बाद निगम के बड़े ठेकेदारों की पेमेंट उलझती जा रही है। दूसरी ओर कुछ ठेकेदार सिफारिशों पर पेमेंट करवा चुके हैं। वहीं, कुछ ठेकेदार फाइलों को दबाए भी बैठे हैं। जबकि आयुक्त ने ठेकेदारों को विशेष रूप से बैठक कर सभी फाइलों को जमा करवाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी फाइलें निगम कार्यालय नहीं पहुंच पा रही हैं।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि सफाई और विकास कार्यों को लेकर निगम अफसरों से कुछ रिकॉर्ड और जानकारी चाहिए थी। इसलिए निगम कार्यालय का दौरा किया गया। यह उनकी कार्यप्रणाली का हिस्सा है। जल्द ही निगम की चल रही जांच को भी सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed